Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Kerala Blast: केरल की पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट, 6 की मौत और 40 घायल; मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जार... Sabarimala Case: सबरीमाला मंदिर में भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, क्या संविधान वंचितों के अध... Ludhiana Auto Protest: लुधियाना में ऑटो चालकों का जबरदस्त प्रदर्शन, मांगों को लेकर घेरा DC ऑफिस; शहर... Road Accident: स्कूटी सवार बहू-ससुर के साथ दर्दनाक हादसा, मां की मौत से 2 मासूम बच्चियों के सिर से उ... Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू हुआ SHO; ... Amritsar Drug Seized: अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद; 5 नशा तस्करों को क... Germany Gurdwara Clash: जर्मनी के गुरुद्वारे में सिखों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बीच सड़क उतरीं प... Jalandhar News: जालंधर में 15 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, खुलासा होने पर उड़े परिजनों के ह... Ayushman-Chirayu Scheme: हरियाणा में आयुष्मान और चिरायु योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार का म... Faridabad Road Rage: फरीदाबाद में सरेराह दबंगई! बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सवारों ने युवक को बीच...

Mandla News: मंडला में साकार हुए 130 जोड़ों के सपने, एक ही मंडप के नीचे रचाई शादी; मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का दिखा उत्साह

1

मंडला : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत नैनपुर की ग्राम पंचायत इंद्री में सामूहिक विवाह समारोह में 130 जोड़े एक डोर से बंध गए. इन जोड़ों के वैवाहिक जीवन की शुरुआत होने पर शुभकामनाएं देने के लिए परिजन, रिश्तेदारों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. आयोजन स्थल पर देखकर ऐसा लगा जैसे ये केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि सामूहिकता, समानता और सहयोग की मिसाल है.

प्रत्येक जोड़े को 49 हजार नगद और सामान मिला

सामूहिक विवाह समारोह में हर वर्ग और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई. योजना के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल प्रदान कर उन्हें सामाजिक परंपराओं के निर्वहन में सहयोग देना है. इसी उद्देश्य को साकार करते हुए प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद स्वरूप 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई.

इसके साथ ही गृहस्थी के प्रारंभ के लिए आवश्यक बर्तन एवं उपयोगी सामग्री भी भेंट की गई, जिससे नवदंपती को नए जीवन की शुरुआत में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े.

ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता बढ़ाते हैं

लोगों का कहना है कि यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिकता को भी बढ़ावा देती है. कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. विवाह के पवित्र बंधन में बंधे नए जोड़े कुबर मारवी ने बताया “हम निर्धन परिवार से आते हैं. विवाह जैसे बड़े खर्चे को उठा पाना हमारे लिए बड़ा मुश्किल है. आज मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह की सामग्री के साथ ही 49 हजार का चेक मिला है.”

जनपद पंचायत सीईओ विनोद मारवी ने बताया “मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ग्राम पंचायत इंद्री में 130 जोड़ों का पंजीयन किया गया था, जिसमें पहले आओ पहले पाओ के अनुसार 165 जोड़ों में से 130 का विवाह सम्पन्न किया गया.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!