Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Gold Reserve in India: भूल जाइए KGF! भारत के [राज्य का नाम] में मिला देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार,... Tamil Nadu Politics: 'भ्रष्टाचार और परिवारवाद का दूसरा नाम है DMK', तमिलनाडु में अमित शाह का जोरदार ... Surat News: सूरत में गहराया LPG संकट, गैस सिलेंडर की भारी किल्लत; हाथों में खाली बोतलें लेकर भटक रहे... Chardham Yatra 2026: आज से चारधाम यात्रा शुरू, खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट; जानें कब खुलेंगे केद... Moringa Peels Benefits: सहजन (मोरिंगा) के छिलके कूड़े में फेंकने की न करें भूल, पोषक तत्वों का हैं प... 'पत्नी-बहन के अलावा किसी और को नहीं देना चाहते आरक्षण!' CM सम्राट ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर स... Kanpur Crime News: जुड़वा बेटियों की हत्या में मां का बड़ा खुलासा, 'खुफिया कमरे में CCTV से पति रखता... हिंदू दामाद और मुस्लिम बेटी! पिता ने खुशी-खुशी सनातन रीति-रिवाज से कराई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल ह... उम्रकैद और 25 लाख जुर्माना… पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून, राज्यपाल ने विधेयक को दी मंजूरी राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: पुष्कर घाटी में 150 फीट नीचे खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, एक बच्चे ...

Kanpur Crime News: जुड़वा बेटियों की हत्या में मां का बड़ा खुलासा, ‘खुफिया कमरे में CCTV से पति रखता था नजर’

1

जिस शख्स के लिए मैंने अपना घर छोड़ा, जिससे बेपनाह मोहब्बत की और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, वही मेरी कोख से जन्मी बेटियों का कातिल निकलेगा, ये मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था… यह करुण पुकार उस मां की है, जिसकी दो मासूम जुड़वा बेटियों को उसके ही पिता ने मौत की नींद सुला दिया. कानपुर के नौबस्ता स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में आज जो कुछ भी हुआ, उसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है.

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली रेशमा और बिहार के शशि रंजन मिश्रा की प्रेम कहानी साल 2014 में शादी के मुकाम तक पहुंची थी. शुरुआत में सब कुछ किसी सुनहरे सपने जैसा था, लेकिन जुड़वा बेटियों रिद्धि और सिद्धि (11 वर्ष) के जन्म के बाद शशि नशे के दलदल में धंसता चला गया. धीरे-धीरे प्यार की जगह शक और नफरत ने ले ली.

घर नहीं जेल जैसा था अपार्टमेंट

रेशमा ने बिलखते हुए बताया कि शशि ने पूरे फ्लैट को एक किले में तब्दील कर दिया था. उसने एंट्रेंस से लेकर घर के कोने-कोने तक 6 CCTV कैमरे लगवाए थे. उसका एक सीक्रेट कमरा था जहां पत्नी का जाना भी मना था. वो खुद उस कमरे में रहता था और अपनी जुड़वा बेटियों को भी वहीं सुलाता था. रेशमा को केवल टीवी पर CCTV फुटेज के जरिए कमरे की गतिविधियां देखने की इजाजत थी.

‘बेटे को ले जाओ, बेटियां मेरी हैं’

रेशमा के मुताबिक, शशि अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था. वह कहता था, “बेटे को लेकर मायके चली जाओ, मैं अपनी बेटियों को खुद पाल लूंगा.” एक बार जब रेशमा मायके गई, तो शशि ने बेटियों को साथ भेजने से साफ इनकार कर दिया. उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, जो धीरे-धीरे एक सनक में बदल गया.

खून से सनी लाशें और खामोश कातिल

रेशमा ने बताया कि उसने रात करीब 1:30 बजे सीसीटीवी में एक बेटी को वॉशरूम जाते देखा था, तब तक सब ठीक था. लेकिन सुबह करीब 4:30 बजे खुद शशि ने पुलिस को फोन किया और बताया कि उसने अपनी बेटियों की हत्या कर दी है. जब पुलिस पहुंची, तो शशि अपनी ही बेटियों की खून से सनी लाशों के बगल में पत्थर दिल बनकर बैठा था. उसने बिना किसी विरोध के खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, शशि ने हत्या क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. मगर उससे पूछताछ जारी है.

इंसाफ की गुहार

आज रेशमा अपने 2014 के उन पलों को याद करके खुद को कोस रही है जब उसे शशि से प्यार हुआ था. मासूम बेटे को कलेजे से चिपकाए रेशमा की बस एक ही मांग है- मेरी बच्चियों बच्चों की नृशंस हत्या करने वाले इस दरिंदे को फांसी हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!