Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Weather Update: दिल्ली में फिर से मौसम का यू-टर्न, आज खिलेगी तेज धूप; UP में लू का कहर और हिमाचल समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट

23

Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर यू-टर्न लेगा. IMD के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के आसार हैं, जिस कारण गर्मी बढ़ेगी. आज मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन से समय तेज धूप रहेगी और शाम के समय हल्की तेज हवाएं चलने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 11 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा.

कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम?

यूपी और बिहार में तापमान बढ़ने से गर्मी का दौर अब शुरू होगा. यूपी के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के अनुसार बिहार में भी 15 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमना बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी. वहीं एमपी और राजस्थान में भी गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है. आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है.

उत्तराखंड- हिमाचल में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है. इन राज्यों के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 12 से 14 अप्रैल के बीच असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

वहीं 12 से 15 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बिजली गिरने की आशंका है. 14 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!