Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Nainital News: नैनीताल में 9वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, भाभी और देवर के दोस्त ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

58

Lucknow Crime News:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक महिला पर अपने देवर के दोस्त को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले जाने और वहां उसका शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है. इतना ही नहीं, आरोप है कि महिला ने छात्र की अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रही थी. पीड़ित लड़के की उम्र 17 साल बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट, मारपीट और वसूली समेत अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, 17 फरवरी को कक्षा 9 में पढ़ने वाला छात्र अचानक घर से लापता हो गया था. उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आने लगा, जिससे परिजन में हड़कंप मच गया. लड़के की मां ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि उसका बेटा अक्सर कैंपबेल रोड स्थित अपने एक दोस्त के घर जाता था. जब वह वहां पहुंची, तो उसे जानकारी मिली कि बेटे को दोस्त की भाभी अपने साथ कहीं बाहर ले गई है. इसके बाद मां ने तत्काल ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

नैनीताल के होटल में वारदात और अब ब्लैकमेलिंग

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लड़के को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया था, लेकिन घर लौटने के बाद किशोर गहरे सदमे में था. डरे-सहमे छात्र ने कई दिनों बाद परिजनों के सामने आपबीती सुनाई. पीड़ित के अनुसार, आरोपी महिला उसे घूमने के बहाने नैनीताल ले गई थी. रास्ते में मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर तोड़ दिया. नैनीताल के एक होटल में आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और चोरी-छिपे उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए.

वापस आने के बाद महिला ने उन वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर किशोर से 10 लाख रुपये की मांग की. पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की है. पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि महिला और किशोर साथ में नैनीताल गए थे. आरोपी महिला अब अलग-अलग नंबरों से मैसेज भेजकर किशोर पर पैसों के लिए दबाव बना रही थी.

पुलिस ने दर्ज किया केस

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी महिला को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश में दबिश दे रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!