Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

Sagar Crime News: सागर में मनचले की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने खुद को लगाई आग! डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश

27

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक नाबालिग छात्रा के आत्मदाह की कोशिश का मामला सामने आया है. गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है. दरअसल, छात्रा अपने साथ हो रही छेड़छाड़ की घटना से काफी परेशानी थी. आरोप है कि छात्रा ने इस बात की शिकायत थाने में भी की, लेकिन मामले में पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की. इसके अलावा पिता पर हुए जानलेवा हमले से घबरा कर उसने आत्महाती कदम उठाया.

सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के खुरई इलाके में एक 14 वर्षीय छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. परिजनों के अनुसार, छात्रा को एक लड़का परेशान कर रहा था और उसने कई बार फोन कॉल किए थे. परिजनों के थाने में शिकायत करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के पिता को पीटा और जान से मारने की धमकी दी.

छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश

इस बात से छात्रा काफी घबरा गई थी. साथ ही पुलिस का रवैया से भी छात्रा हताश था. इसके बाद छात्रा ने युवक की धमकियों से डरकर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली. इससे मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इलाज के लिए छात्रा को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया. घटना के पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. चारों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं.

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

घटना को लेकर परिजन और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं होती है. पुलिस का कहना है कि नाबालिग आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जल्दी ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!