Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

बड़ी खुशखबरी! लंबे इंतजार के बाद हरियाणा के श्रद्धालुओं की मुराद पूरी, नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी फ्री ट्रेन

20

बराड़ा: हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री नांदेड़ साहिब के लिए विशेष रेलगाड़ी रवाना होने जा रही है। इसको लेकर सिख संगत में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। सिख संगत बड़ी संख्या में इस यात्रा के लिए तैयारियां कर रहे हैं और सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

सिख संगत का कहना है कि यह योजना उनके लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे उन्हें तख्त श्री हज़ूर साहिब के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं धार्मिक आस्था को मजबूती देने के साथ-साथ समाज को जोड़ने का काम करती हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से वरिष्ठ नागरिकों के लिए तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत निःशुल्क है, जिसके लिए इच्छुक यात्री सरल पोर्टल पर 15 अप्रैल तक पंजीकरण कर सकते हैं।

अंबाला सहित प्रदेशभर में सिख संगत मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री नांदेड़ साहिब के लिए  विशेष रेलगाड़ी  चलने के फैसले से बेहद खुश नजर आ रही है। सिख संगत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है। उनका कहना है कि इस तरह की योजनाएं समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देती हैं। साथ ही, यह धार्मिक आस्था को मजबूत करने का भी कार्य करती हैं।

उन्होंने कहा कि “हम हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री  का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए यह सुविधा दी है। लंबे समय से संगत की यह मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। इस योजना से बहुत लाभ मिलेगा और संगत में काफी खुशी का माहौल है। हम सभी बहुत उत्साहित हैं और इस पवित्र यात्रा के लिए तैयार हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!