Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Chaudhary Devi Lal 25th Death Anniversary: जननायक को नमन! चौधरी देवीलाल की 25वीं पुण्यतिथि पर JJP परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

33

सिरसा: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 25वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई. इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने उनके जीवन और शिक्षाओं को याद किया. डबवाली से पूर्व विधायक नैना चौटाला ने जेजेपी जिला कार्यकारिणी के साथ बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस के सामने स्थित चौधरी देवीलाल सामुदायिक पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए.

श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन: श्रद्धांजलि समारोह में सभी पंथों के धार्मिक प्रतिनिधियों ने सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया. इसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके योगदान को याद किया गया. इस दौरान मौजूद समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी देवीलाल के आदर्शों और मूल्यों का अनुसरण करने का संकल्प लिया.

चौधरी देवीलाल के योगदान को किया गया याद: इस दौरान श्रद्धांजलि देने पहुंची पूर्व विधायक नैना चौटाला ने कहा कि, “आज चौधरी देवीलाल की 25वीं पुण्यतिथि है. उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष से लेकर राजनीतिक सियासत तक हर क्षेत्र में काम किया. वह उप प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बने और कई योजनाओं को धरातल पर लागू किया. उन्होंने बुढ़ापा पेंशन शुरू की और किसानों के मसीहा के रूप में काम किया.”

“समाज और किसानों के लिए आवाज़ उठाई”: वहीं, श्रद्धांजलि देने पहुंचे जेजेपी के जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि, “आज हम चौधरी देवीलाल को याद करने के लिए एकत्र हुए हैं. उन्होंने किसानों और समाज के दबे-कुचले, पिछड़े वर्ग के लिए आवाज़ उठाई. आज हरियाणा ही नहीं, पूरे भारत में लोग उन्हें मानते हैं. यह महापुरुष सब पार्टियों से ऊपर हैं और उनका सम्मान सभी करते हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!