Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Indore Factory Accident: इंदौर के कारखाने में बड़ा हादसा! ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल, 8 महिलाओं की हड्डियां टूटीं

246

 इंदौर। कारखाने में लगी लिफ्ट ओवरलोड होने के कारण टूट गई, जिससे 12 लोग घायल हो गए। घायलों को चुपचाप निजी अस्पतालों में भर्ती करवा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। डॉक्टरों ने महिलाओं के हाथ-पैर में फ्रेक्चर बताया है। चंदन नगर थाना अंतर्गत घटना राजकुमार (बांक) में बबलू उर्फ मोहम्मद शरीफ पुत्र मोहम्मद जमील के चूल्हा भट्टी कारखाने की है।

बबलू के भाई मोहम्मद खलील की बेटी आयशा की शादी का कार्यक्रम था। छुट्टी के कारण कारखाने में ही मेहमान और दुल्हन को ठहराया गया था। बताते हैं दूसरी मंजिल पर दुल्हन रुकी हुई थी। महिलाएं दुल्हन से मिलने गई थीं। लौटने के दौरान करीब 12 लोग लिफ्ट में बैठ गए। ओवरलोड होने से अचानक लिफ्ट टूटी और सभी दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए।

महिलाओं के साथ में बच्चे भी लिफ्ट में बैठे थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दर्द से कराहती महिलाएं फंसी रह गईं। महिलाओं को मुश्किल से निकाला गया और दशहरा मैदान के सामने स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में उन्हें जवाहर मार्ग स्थित अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर एएसआइ रमेश सोलंकी को भेजा गया।

कारखाना संचालक की लापरवाही

एएसआई ने बताया आशमा बी पति मोहम्मद शरीफ निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी, आशमा पति इशरार अहमद निवासी नूरानी नगर सहित शहनाज बी, नजमा बी, 12 वर्षीय मंतेश, अर्शील, जैनब, अफसाना, निखित फातिमा, नूरैन और अमीरा घायल हो गईं। टीआई तिलक करोले के अनुसार प्रथम दृष्टया कारखाना संचालक की लापरवाही सामने आई है।

बबलू ने लिफ्ट गैस भट्टी का सामान ले जाने के लिए बनवाई थी। उसका व्यावसायिक उपयोग होता था। कारखाने में शादी कार्यक्रम रखा गया और महिलाओं को बैठाया गया था। घायल फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

अस्पताल से मिली सूचना

बबलू ने घटना छुपाने की कोशिश की। उसने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया। डाक्टरों को बताया सभी परिवार के सदस्य हैं। किसी ने हकीकत नहीं बताई। अस्पतालकर्मियों ने पुलिस केस बताकर चंदन नगर थाने में काल लगा दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!