Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध

164

भोपाल। सेज यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में शनिवार-रविवार रात फ्लैट में पार्टी करने को लेकर विवाद हो गया। छात्रों के एक गुट पार्टी कर रहा है। इससे परेशान होकर दूसरे गुट ने आपत्ति जताई, तो वे भड़क उठे। पार्टी छोड़कर बदमाश तीसरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गए। छात्रों के एक बाहरी दोस्त ने अपनी पिस्टल से दो छात्रों पर गोलियां दाग दीं।

एक गोली फार्मेसी के छात्र वासु गुप्ता के कंधे के नीचे लगी। दूसरी गोली बीटेक छात्र अंशुतेज पाटिल के पेट में लगी। दोनों छात्रों के साथी उन्हें लेकर वहां से भागने लगे, तो एक बार फिर आरोपी ने हवाई फायरिंग कर डराया। सूचना मिलने पर कटाराहिल्स पुलिस पहुंची। तब तक फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी और उसके दोनों साथी फरार हो गए। कटाराहिल्स थाने में तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया है।

ये है पूरा मामला

  • सेज यूनिवर्सिटी में फॉरेंसिक साइंस के छात्र 23 वर्षीय हेमंत शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह कटारा हिल्स स्थित सेज सन सिटी में रहता है। शनिवार रात को अपने दोस्त और कॉलेज में फार्मेसी छात्र वासु गुप्ता के साथ ढाबे से खाना खाकर कॉलोनी में लौटा था। दोनों कॉलोनी के अपार्टमेंट की पार्किंग के पास टहल रहे थे।
  • उसी बिल्डिंग में तीसरे फ्लोर पर यूनिवर्सिटी के छात्र अनिकेत शर्मा और ओम तिवारी के फ्लैट पर पार्टी हो रही थी। उनके फ्लैट में करीब 10 अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे। रात करीब 12:45 बजे वे पार्टी करते हुए उपद्रव कर रहे थे। उसी बिल्डिंग में रहने वाले छात्र हरीश दुबे, अंशुतेज पाटिल और सुंधाशु साहू ने उपद्रव मचाने को लेकर आपत्ति जताई।

  • फ्लैट के बाहर खड़ी एक युवती से कुछ कहा तो दोनों गुटों के बीच कुछ कहासुनी हुई। थोड़ी देर बाद हरीश और अंशुतेज नीचे आए। इस दौरान पार्टी कर रहे अन्य लोगों को विवाद की बात पता चली। अनिकेत, ओम और उनका दोस्त सुधांशु सिंह भी नीचे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गए।
  • सुधांशु ने अनिकेत से पूछा कि कौन विवाद कर रहा था। अनिकेत ने सुधांशु साहू समझकर वासु गुप्ता की तरफ इशारा किया, जो कि झगड़े में था ही नहीं। सुधांशु सिंह ने तुरंत पिस्टल निकाली और उस पर फायर कर दिया। गोली सीधे वासु के बाएं कंधे के नीचे और सीने के ऊपरी हिस्से में जाकर लगी, जिससे वह गिर पड़ा। 30 सैकेंड के भीतर सुधांशु ने दूसरा फायर अंशुतेज पाटिल पर किया। गोली उसके पेट में जाकर लगी। उनके साथी हेमंत और हरीश उन्हें लेकर जाने लगे। आरोपी सुधांशु ने दूसरा फायर भी कर दिया।

तीनों आरोपियों की कर रहे तलाश

कटाराहिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत कॉलोनी में पहुंची। आरोपी तब तक वहां से भाग चुके थे। पार्टी कर रहे अन्य युवकों से पूछताछ की गई है। मुख्य आरोपी एलएनसीटी यूनिवर्सिटी का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!