Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा ‘पानी’! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बंद

33

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर पाई-1 में एक पेट्रोल पंप पर बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां लोगों की गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी मिला ईंधन भर दिया गया, जिससे करीब 20 गाड़ियां अचानक रास्ते में ही खराब हो गईं. शनिवार दोपहर हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप बच गया. पेट्रोल पंप पर ग्राहकों का जमावड़ा लग गया.

जानकारी के मुताबिक, कई वाहन चालक अपनी कार और बाइक में पेट्रोल भरवा कर जैसे ही पंप से निकले, कुछ दूरी पर पहुंचते ही उनके वाहन अचानक बंद हो गए. पहले तो लोगों को तकनीकी खराबी का शक हुआ, लेकिन जब एक के बाद एक कई गाड़ियां बंद होने लगीं तो मामला गंभीर लगने लगा. सभी प्रभावित लोग तुरंत पेट्रोल पंप पर वापस पहुंचे और वहां पर शिकायत की.

जांच में हुआ ये खुलासा

ग्राहकों की शिकायत के बाद जब जांच की गई तो सामने आया कि पेट्रोल पंप के टैंक में पानी मिल गया था. बताया जा रहा कि टैंक में लीकेज या पाइप टूटने के कारण बारिश का पानी अंदर चला गया, जो पेट्रोल के साथ मिलकर गाड़ियों में भर गया. यही वजह रही की गाड़ियों के इंजन ने काम करना बंद कर दिया और वह बीच रास्ते में ही ठप हो गए.

इस घटना में करीब 10 कारें और 10 बाइकें प्रभावित हुईं. कई वाहन चालकों को मौके पर ही मैकेनिक बुलाकर गाड़ियों को ठीक करना पड़ा, जबकि कुछ वहां पेट्रोल पंप पर ही खड़े रहे. लोगों को समय और पैसे दोनों का नुकसान झेलना पड़ा, जिससे उनमें नाराजगी साफ दिखाई दी.

ग्राहकों ने किया हंगामा

पंप से पेट्रोल लेने वाले ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा किया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया. घटना के बाद प्रभावित ग्राहकों ने पेट्रोल पंप प्रबंधन से मुआवजे की मांग की. इस पर पंप के मैनेजर ने नुकसान की भरपाई करने की बात कही.

12,000 लीटर पेट्रोल खराब

बताया जा रहा कि जिन लोगों की गाड़ियां खराब हुई हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा. पेट्रोल का पैसा भी वापस किया जा रहा है. पेट्रोल पंप कर्मचारी संदीप शर्मा के अनुसार, एक ट्रक की टक्कर के कारण पाइप क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसी रास्ते से बारिश का पानी टैंक में चला गया और पेट्रोल में मिल गया. उन्होंने बताया कि करीब 12,000 लीटर पेट्रोल खराब हो गया. फिलहाल पूरे टैंक को खाली कर साफ कराया जा रहा.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पेट्रोल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए. जिलाआपूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अगर लापरवाही पाई गई तो सख्त कदम उठाए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!