Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

राजस्व मामले में घनचक्कर इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार, करण ओझला का शो आज,इधर निगम जिम्मेदार कर रहे मनोरंजन टैक्स का इंतजार,हर आयोजन में निगम को लग रहा लाखों का चुना।

0 357

राजस्व मामले में इंदौर नगर निगम के घनचक्कर जिम्मेदार।

करण ओझला का शो,निगम जिम्मेदारों को टैक्स से कोई सरोकार नहीं। आखिर में वहीं होगा सेटलमेंट।

p

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर नगर निगम के तमाम जिम्मेदारों को शहर के होने वाले आयोजनों को लेकर कोई सुध नहीं हैं। दरअसल आज ही 21 मार्च को इंदौर में करण ओझला का लाइव कंसर्ट आयोजन हो रहा हैं। जिसे लेकर आयोजकों ने लगभग 7 करोड़ से ज्यादा की टिकट बिक्री, टेबलें बेची हैं। लेकिन इंदौर नगर निगम के मनोरंजन टैक्स की बात की जाए तो आयोजकों ने इंदौर नगर निगम को मात्र सात लाख रूपये ही टैक्स का भुगतान किया हैं। जबकि उक्त आयोजन की टिकट बिक्री के अनुसार इंदौर नगर निगम को सत्तर से 75 लाख रूपये मनोरंजन कर के रूप में हासिल होने थे। लेकिन इसके उल्टे इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार आज आयोजन हो जाने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि आयोजन होने के बाद सेटलमेंट की प्रक्रिया का अब जिम्मेदारों को इंतजार हैं।

सुनिधि चौहान के आयोजन में भी निगम को लगा राजस्व का चुना।

दरअसल पिछले दिनों 28 फरवरी को शहर के फीनिक्स मॉल में सुनिधि चौहान का लाइव कंसर्ट आयोजन हुआ था। जिसे लेकर भी करीब पांच करोड़ रुपए के टिकटों की बिक्री हुई थी। लेकिन आयोजन हो जाने के बाद निगम जिम्मेदारों ने मात्र 19 लाख रूपये मनोरंजन टैक्स के रूप में वसूला वह सेटलमेंट के रूप में।

निगम एआरओ का कहना साहब बोलेंगे तो कर देंगे कार्यवाही।

इधर नगर निगम एआरओ महेंद्र से करण ओझला के कार्यक्रम को लेकर जब पूछा गया तो उनका कहना था कि वह कार्यवाही कर सकते हैं लेकिन अधिकारियों के तरफ से कोई आदेश नहीं हैं। जबकि उन्होंने कहा कि करन ओझला के कार्यक्रम को लेकर नोटिस जारी किया गया हैं। लेकिन कार्यवाही को लेकर अपर आयुक्त आकाश सिंह बोलेंगे तो कार्यवाही की जाएगी।

आकाश सिंह ने नहीं उठाया फोन।

न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने जब अपर आयुक्त आकाश सिंह को फोन पर उक्त मामले हेतु संपर्क करना चाहा लेकिन उन्होंने फोन उठाना ही जरूरी नहीं समझा।

आयोजन होने चाहिए,लेकिन सभी अनुमतियों लेना जरूरी।

चर्चा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर में इस तरह के आयोजन होने अच्छी बात हैं। लेकिन नियमानुसार सभी अनुमतियों को लेना भी जरूरी हैं साथ ही इंदौर नगर निगम द्वारा जो मनोरंजन टैक्स का प्रावधान किया गया है उसका भुगतान करना भी जरूरी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!