Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

मेडिकेप्स यूनिवर्सिटी एडमिशन के वक्त छात्रों को दिखाते है बड़े बड़े सपने,डिग्री पूरी होते ही आड़े आते मेडिकेप्स के नियम कायदे,एमसीए,एमबीए,बीटेक के छात्र डिग्री होते हुए बेरोजगार

0 2,099

मामला मेडिकेप्स यूनिवर्सिटी का,एडमिशन के वक्त छात्रों को दिखाते है बड़े बड़े प्लेसमेंट के सपने,लेकिन आखिरी साल बाद, छात्र हो जाते है निराश,नहीं मिलती नौकरी डिग्री लेकर छात्र परेशान।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर शहर देशभर में एजुकेशन हब के तौर पर जाना जाता हैं। लिहाजा सैकड़ों नहीं बल्कि लाखों छात्र प्रदेशभर से तो देशभर से इंदौर आते है ताकि उनका भविष्य कैरियर संवर जाए। छात्र इंदौर आते है उन्हें अलग अलग कोचिंग इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी बड़े बड़े प्लेसमेंट के सपने दिखाती हैं। छात्र भी अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए एजुकेशन लोन तक ले लेते हैं। ताकि वह उन यूनिवर्सिटी में प्रवेश हासिल कर सके। और उन्हें जो पहले साल में बड़े बड़े प्लेसमेंट यानी नौकरियों के दावे किए जाते हैं। वो वह हासिल कर ले। लेकिन छात्रों को अपने आखिरी साल में जो झटका लगता है। वह उससे उभर नहीं पाते हैं।

दरअसल हम बात कर रहे है शहर की मेडिकेप्स यूनिवर्सिटी की। जहां छात्रों को ऊंचे ऊंचे पैकेज और प्लेसमेंट के सपने दिखाए जाते हैं। लेकिन अंतिम साल और डिग्री पूरी हो जाने के बाद वह खोखले साबित होते हैं। ऐसे ही कई मामले है जिसमें छात्र प्लेसमेंट के लिए परेशान हैं। और उनसे जो दावे किए गए थे। वो खोखे साबित होते हैं। क्योंकि मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में छात्रों को रोजगार देने से ज्यादा खुद उसके नियम कायदे आड़े आते हैं।

एमसीए,एमबीए,और बीटेक के छात्रों को है रोजगार का संकट।

दरअसल मेडिकेप्स यूनिवर्सिटी के एमसीए,एमबीए और बीटेक के छात्र सबसे ज्यादा परेशान हैं। क्योंकि इनमें से कई छात्र ऐसे है जो अपनी डिग्री पूरी कर चुके हैं। लेकिन मेडिकेप्स यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए वायदे मुताबिक उन्हें प्लेसमेंट नहीं मिल पाया हैं। और न ही ऐसे छात्रों को इंटर्नशिप मिल पा रही हैं। क्योंकि मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी के जो नियम कायदे है वह इसमें रोड़ा डाल रहा हैं। वह इसलिए कि मेडिकेप्स यूनिवर्सिटी ने एमबीए छात्रों के लिए जो दिशानिर्देश तय किए हैं। उसके मुताबिक पांच करोड़ और दस करोड़ सालाना वाली कंपनियों में ही वह इंटर्नशिप या प्लेसमेंट हासिल कर सकते है। लिहाजा ऐसी स्थिति में छात्र बेरोजगारी का जीवन जीने पर मजबूर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!