Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

राऊ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीकांड को अंजाम देने वाले उज्जैनी बदमाश आए पुलिस के गिरफ्त में।

0 630

राऊ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीकांड को अंजाम देने वाले उज्जैनी बदमाश आए पुलिस गिरफ्त में।
पार्किंग को लेकर हुए विवाद में जान से मारने की थी योजना।

इंदौर।

शहर की राऊ पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड को अंजाम देने वाले उज्जैन निवासी और उज्जैन के कुख्यात बदमाशों को दबोचने में सफलता हासिल कर ली हैं। दरअसल राऊ क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए उक्त गोलीकांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था। और अचानक हुए गोलीकांड को लेकर भी राऊ पुलिस के लिए अपराधियों को दबोचना। पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।

13 दिसंबर को हुआ था गोलीकांड।

दरअसल राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा क्षेत्र निवासी विनय पाटीदार का पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। लिहाजा इसी विवाद का बदला लेने की नियत से और फरियादी विनय को जान से खत्म करने के इरादे से उज्जैन निवासी और उज्जैन के लिस्टेड बदमाशों जिनमें राहुल मालवीय, बृजराज बडगूजर,दीपक कहार को उज्जैन से धरदबोचा। और वारदात में उपयोग की गई एक्टिवा,एक देशी पिस्टल जब्त कर ली हैं।

घेराबंदी करते हुए दबोचा।
एसीपी गांधी नगर निधि सक्सेना के मुताबिक टीम को पता चला था कि राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा में हुए गोलीकांड में उज्जैन के कुख्यात बदमाश लिप्त है। दरअसल टीम सदस्यों ने क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध दीपक कहार,और उसके साथी शामिल हैं। लिहाजा टीम सदस्यों ने दीपक सहित उसके साथियों को दबोचने के लिए दबिशे दी। लेकिन पुलिस को वह चकमा देने में हमेशा कामयाब होता रहा।लेकिन टीम को सूचना मिली कि दीपक, राज और वारदात में शामिल में अन्य बदमाश उज्जैन देवास पर है। लिहाजा टीम सदस्यों ने जब उज्जैन देवास बायपास पर घेराबंदी की तो यह तीनों बदमाश पुलिस के हाथ लग गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!