मामला हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट द्वारा लीज उल्लंघन का,खुद अपने ही जांच के आदेश को दबा गए IDA संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव,बार संचालक से सेटिंग की आ रही बू
संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव दबा गए जांच को,मामला हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट संचालक द्वारा आवासीय भूखंड़ पर बार संचालित करने का, स्थानीय रहवासी परेशान,मगर IDA के जिम्मेदार है बेखबर।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 94 को यूं तो IDA के जिम्मेदारों ने आवासीय उपयोग हेतु विकसित किया था। लेकिन अब खुद जिम्मेदार ही अपना फर्ज भूल गए हैं। दरअसल IDA के जिम्मेदारों ने उक्त स्कीम 94 के भूखंडों को आवासीय उपयोग हेतु आवंटित किया था। लेकिन वर्तमान में यहां संपदा शाखा की तगड़ी सेटिंग के चलते उक्त योजना को आवासीय भूखंड़ों की कब्र बनाते हुए यहां कर्मशियल उपयोग वाला बना दिया गया हैं। दरअसल यहीं नहीं बल्कि यहां आवासीय भूखंड़ों का संयुक्तिकरण भी बेखौफ जारी हैं। लेकिन इंदौर विकास प्राधिकरण संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव शिकायतें होने के बावजूद भी आंख पर पट्टी बांधकर बैठे हैं। और तो और वह शिकायत होने पर संबंधितों की जांच भी दबाकर बैठ जाते हैं ताकि IDA भूखंडों की लीज उल्लंघन करने वाले बेखौफ नियमों को तोड़ सके।
यह है मामला

इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम नंबर 94 के भूखंड क्रमांक BA 51 और BA 52 वर्तमान नया पता EB 231 और EB 232 भूखंड जो कि इंदौर विकास प्राधिकरण ने हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट संचालक को आवासीय उपयोग हेतु आवंटित किए थे। लेकिन उक्त दोनों ही भूखंडों को हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट संचालक ने संयुक्तिकरण करवाते हुए यहां आवासीय उपयोग हेतु आवंटित भूखंड़ों पर व्यवसायिक उपयोग करते हुए इसे शराबखोरी का अड्डा बना दिया गया हैं।
संपदा अधिकारी ने दबाया खुद का आदेश।

इंदौर विकास प्राधिकरण संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने दिनांक 2 जुलाई 2025 को IDA के उपयंत्री दिनेश गोयल को हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट की जांच की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन यह जांच छह महीने गुजर जाने के बावजूद भी पूरी नहीं हुई हैं। संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने उपयंत्री दिनेश गोयल को मय फोटो सहित हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट की जांच दी थी। लेकिन जांच होने की बजाय उक्त पूरे मामले में जिम्मेदारों ने ही पूरी सेटिंग जमाते हुए। अपना उल्लू सीधा कर लिया। लेकिन जांच किसी भी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची।
इधर कलेक्टर शिवम वर्मा ने आवासीय क्षेत्र का पब किया सील।

एक तरफ जहां इंदौर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट संचालक द्वारा लीज उल्लंघन मामले में कोई भी कार्यवाही करने से बच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आवासीय क्षेत्र में रहवासियों की परेशानी की वजह बने हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट जैसे एक अन्य बार पर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कार्यवाही करते हुए उसे सील कर दिया।