Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

RTO कांड,परिवहन विभागीय गुंडों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मीडियाकर्मियों में आक्रोश,टीम इंदौर प्रेस क्लब की अगुवाई में पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन

0 295

RTO कांड, हमलावर RTO के गुंडों की गिरफ्तारी न होने से मीडियाकर्मियों में आक्रोश

इंदौर प्रेस क्लब टीम की अगुवाई में,पुलिस आयुक्त कार्यालय बड़ी संख्या में पहुंचे पत्रकार।

इंदौर। पत्रकार हेमन्त शर्मा और कैमरापर्सन राजा खान पर आरटीओ कार्यालय में कवरेज के दौरान हुए हमले के सभी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम की अगुवाई में सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से चर्चा की और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह को पुलिस आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आला पुलिस अधिकारियों से इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने कहा कि बहुत आश्चर्य का विषय है कि मीडियाकर्मियों पर हमले के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अगर जल्दी ही सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो इंदौर प्रेस क्लब और सभी मीडियाकर्मी खामोश नहीं बैठेंगे। प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने मीडियाकर्मियों पर हुए हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि हमले के सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी मीडियाकर्मियों पर हमले का साहस न जुटा सके। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने दीपक कर्दम और प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारियों और मीडियाकर्मियों द्वारा आरटीओ परिसर में हुई घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद आश्वस्त किया है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। जो भी आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी होगी और न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य मनीष मक्खर, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय प्रकाश भट्ट,पत्रकारों जिनमें महेश मिश्रा,रवि सिसोदिया,अतीक आजाद,राघवेंद्र बाबा,सुमित ठक्कर,कीर्ति राणा,रोहित तिवारी, शैलेष बबलू पाठक,सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार, छायाकार, वीडियो जर्नलिस्ट उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर से मीडियाकर्मियों पर हुए हमले का विरोध किया और आला पुलिस अफसरों से मांग की कि हमले सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!