Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

वर्ल्ड टॉयलेट डे आज,इंदौर विकास प्राधिकरण के सुविधाघर को महीनों से शुरुआत का इंतजार।

0 213

वर्ल्ड टॉयलेट डे, IDA में महीनों से बने शौचालय को शुरु होने का इंतजार।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर विकास प्राधिकरण परिसर के पीछे पार्किंग में शौचालय को शुरु होने का महीनों से इंतजार है। दरअसल वर्ल्ड टॉयलेट डे के अवसर पर महीनों से लाखों की लागत से बना शौचालय उसकी शुरुआत की राह तक रहा हैं। जबकि यहां आने जाने वाले आम व्यक्ति भी इसी इंतजार में है कि महीनों से जिस टॉयलेट में ताले लगे हुए है उसकी शुरुआत आखिर कब होगी।

दो पार्ट में बना सबसे ज्यादा महिलाओं को दिक्कत।

दरअसल इंदौर विकास प्राधिकरण परिसर के पिछले हिस्से में महिला और पुरुष शौचालय का निर्माण किया गया था। जिसकी लागत भी लाखों में बताई जा रही हैं। उक्त टायलेट का निर्माण दो भागों में किया गया हैं। एक पार्ट में पुरुषों के लिए और दूसरे पार्ट में महिलाओं के लिए सुविधाघर बनाया गया हैं। लेकिन इसकी शुरुआत नहीं होने के चलते महिलाएं खासतौर से परेशान हैं। दरअसल पुरुषों के लिए तो इंदौर विकास प्राधिकरण में व्यवस्थाएं है लेकिन इस नए नवेले टॉयलेट की शुरुआत नहीं होने के चलते महिलाएं खासी परेशान हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!