Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

सड़को को लेकर अब सरकार की पैनी नज़र,नगरीय प्रशासन आयुक्त ने निकाय प्रमुखों की क्लास,दिए स्पष्ट निर्देश नगरीय सीमाओं की सड़कों के सुधार पर रखे ध्यान।

0 144

सरकार की अब सड़को पर नज़र,खुद नगरीय प्रशासन विभाग आयुक्त ने ली अधिकारियों की क्लास,संकेत भोंडवे के निर्देश सड़क सुधार पर अब जुट जाए नगरीय प्रशासन अमला।

इंदौर।

नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने इंदौर संभाग से जुड़े नगरीय प्रशासन अधिकारियों की क्लास ली। और उन्होंने खंडवा,खरगोन,बुरहानपुर,
बड़वानी,जिलों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों सहित नगर निगम आयुक्तों को भी चेताया कि नगरीय क्षेत्र की सड़को के सुधार पर वह विशेष ध्यान देवे। ताकि आम जनता को हो रही दिक्कतों से उन्हें निजात मिल सके। नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे सिंहस्थ की चल रही तैयारियों का जायजा लेने ओंकारेश्वर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पूरे नगरीय निकायों के अधिकारियों की क्लास ही ले डाली। दरअसल अब यह कहना गलत नहीं होगा कि शहरी सीमाओं की सड़को के सुधार को लेकर खुद मोहन सरकार एक्शन मोड में हैं। और निकायों में अंतर्गत आने वाली सड़कों में जो बेतहाशा गड्ढों का साम्राज्य हो गया है उसे खत्म किया जाए। ताकि गड्ढों से हलाकन जनता को राहत मिल सके। इसे लेकर अब विशेष फोकस नगरीय निकायों की सीमाओं के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर हैं।

सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा में शामिल हुए अधिकारी।

उज्जैन सिंहस्थ आयोजन को लेकर पूरी की पूरी सरकार ने कमर कस ली। और सिंहस्थ को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इसी के चलते नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने लोक निर्माण विभाग,नर्मदा घाटी विकास विभाग,राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण,पर्यटन निगम,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,पुलिस विभाग,सेतु विभाग, और विद्युत वितरण कंपनी से जुड़े अधिकारियों को तलब किया था। जिसमें अधिकारियों से नगरीय प्रशासन आयुक्त ने सिंहस्थ को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारियां ली। उक्त बैठक में खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता,पुलिस अधीक्षक मनोज राय,जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गौडा,सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!