Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

शराब कारोबारी सूरज रजक की कहानी निकल रही झूठी,असल में दो बाइक सवारों से रॉन्ग साइड गाड़ी घुसा देने पर हुआ विवाद,और हवाई फायर। कनाड़िया पुलिस ने शराब कारोबारी और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला किया दर्ज।

0 1,012

शराब कारोबारी की हमले वाली कहानी की असल हक़ीक़त,दो बाइक सवारों से सूरज रजक की हुई थी कहासुनी,फरियादी पहुंचे थे थाने तो रजक ने बनाई हमले की कहानी!

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

कनाड़िया थाना पुलिस ने स्नेहराज़ जाट की शिकायत पर शराब कारोबारी सूरज रजक पर FIR दर्ज की हैं। उसके पूर्व दो लोगों का मेडिकल भी करवाया जाकर पुलिस ने सभी खानापूर्ति की। दरअसल कनाड़िया पुलिस को फरियादी दूधिया निवासी स्नेहराज जाट ने बताया कि वह मयंक ब्लू वॉटर पार्क सड़क से बायपास की तरफ अपने अन्य साथी के साथ जा रहा था। तभी रॉन्ग साइड एक काली रंग के कार चालक जो कि इंदौरी शराब कारोबारी सूरज रजक था। उससे गलत दिशा में आने के चलते बहस हो गई। लिहाजा बहस इतनी बड़ी की शराब कारोबारी सूरज रजक इन दोनों युवकों को गन्दी गंदी गालियां देने लग गया। और उसने इन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली। बात बढ़ने पर इन दोनों युवकों पर पिस्टल से सूरज रजक की और हवाई फायर भी हुआ था।

असल कहानी कुछ यूं

दरअसल प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शराब कारोबारी सूरज रजक शराब के नशे में धुत्त था। और रॉन्ग साइड काले रंग की अपनी कार से बायपास के बोगदे में घुस रहा था। लेकिन इस बीच बाइक सवार दोनों युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद के चलते सूरज रजक इन युवकों को गालियां देने लगा। और युवकों ने दूधिया ग्राम से अपने साथियों को बुला लिया था। तो इधर सूरज रजक ने भी अपने बाउंसरों और गनमैन को बुला लिया। लिहाजा दोनों पक्ष आमने सामने थे। लेकिन इधर सूरज की और से उसके समय साथियों ने दूसरे पक्ष पर हवाई फायर कर दिया। इससे भयभीत यह दूसरे पक्ष के युवक यहां से भाग गए। लेकिन वह सीधे कनाड़िया थाने पहुंचे। और पुलिस को आपबीती बताई। फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर सूरज रजक और उसके दो साथियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

हमले की कहानी निकल रही झूठी।

इधर सूरज रजक और उसके साथियों ने जिस तरह से उक्त विवाद को लेकर अन्य शराब कारोबारीयो से आपसी रंजिश और हमले की जो कहानी सुनाई हैं। वह मात्र झूठी और फरियादी पक्ष को घेरने वाली साबित हो रही हैं। जबकि असल हक़ीक़त में शराब के नशे में धुत्त शराब कारोबारी द्वारा युवकों को धमकाने और हवाई फायर किए जाने तक पहुंच गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!