Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

कफ सिरपकांड,सबसे पहले सीएम की पीड़ितों से बात,राजनीतिक मुद्दा बना रही नौनिहालों की मौत को कांग्रेस! दोषी हैं, नप रहे।

0 210

सबसे पहले जनता से बात फिर विपक्ष को जवाब। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पहुंचे छिंदवाड़ा,नाथ क्लब गायब,पटवारी को भी परासिया की जनता ने नकारा। हर बात में राजनीति नहीं होतीं। बच्चों की जान गई हैं,जान जा रही हैं उन्हें बचाएं सरकार की विपक्ष के बयानों का जवाब दे मुख्यमंत्री!

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

छिंदवाड़ा सहित प्रदेश और अब देश के कई राज्यों में कफ सिरप नौनिहालों के लिए जानलेवा साबित हो रहा हैं। इधर विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उक्त मुद्दे पर राजनीति शुरू कर दी हैं। एक अखबार की ख़बर को उन्होंने बयान वीरता के लिए उपयोग किया हैं।

इधर तमाम कार्यक्रमों को छोड़ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने छिंदवाड़ा की जनता से मिलकर राहत की सांस दी हैं। उन्होंने पीड़ितों को विश्वास दिलाया है कि जो हुआ। उसे तो सुधारा नहीं जा सकता हैं। मगर ज़रूर नौनिहालों की जान पर बनी है तो दोषी नपेंगे जरूर। खैर विपक्षी हमलों के बावजूद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव छिंदवाड़ा पहुंचे। 

जिस तरह से उन्होंने इस राजनीतिक मुद्दे बना दिए जाने के बावजूद भी सीएम यादव ने बख़ूबी संजीदगी का उदाहरण पेश किया। वह काबिलेतारिफ हैं। फिलहाल कफ सिरप मामले में नौनिहालों की जान जाने बाद पूरी मोहन सरकार एक्शन मोड में आ गई हैं। दोषियों को चिन्हित करते हुए सबसे पहले उक्त दोनों ही जानलेवा कफ सिरप को जब्त किया जा रहा हैं। ताकि भूलवश भी किसी से अब उक्त कफ सिरप को उपयोग करने की भूल न हो जाए।

डॉक्टर पर प्रकरण, मेडिकल सील,अन्य और भी हो रहे दोषी चिन्हित।

इधर कफ सिरप मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया हैं। सिंडिकेट बनाकर कफ सिरप को ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक पहुंचाने के बाद अपना मेडिकल भी सील कर दिया गया हैं। जबकि अब उक्त मामले में बताया जा रहा है कि खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अन्य दोषियों को खुद चिन्हित करने में लगे हुए हैं। दरअसल जानलेवा कफ सिरप को लेकर सभी की भूमिकाएं जांची जा रही हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!