Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

शहर की यातायात व्यवस्था,बिगाड़ने में हमारा भी पूरा हाथ,सिर्फ जिम्मेदारों पर ठीकरा फोड़ना नहीं है समाधान,लेफ्ट टर्न,राइट टर्न और सीधे आने जाने वालों को करना होगा नियमों का पालन

0 1,205

जिम्मेदारों पर फूटता हमेशा ठीकरा,जबकि जनता भी उतनी ही जिम्मेदार।
शहर की यातायात व्यवस्था की बिगाड़ने में हमारा भी हाथ।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को लेकर हमेशा से ही यातायात पुलिस,प्रशासन,सहित जिम्मेदारों पर ठीकरा फूटता आया हैं। लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में कहीं न कहीं हमारा भी पूरा के पूरा हाथ हैं। दरअसल वह इसलिए क्योंकि शहर के प्रमुख चौराहों, यातायात सिंगनल पर आम तौर पर देखा गया हैं कि वाहन चालक लेफ्ट टर्न,राइट टर्न और सीधे जाने जैसे संकेतकों का पालन नियम कायदे के विपरीत ही करते हैं। किसी को सीधा जाना है तो वह वाहन चालक कहीं भी खड़ा हो जाता हैं। जबकि कई वाहन चालक तो ऐसे है जो लेफ्ट टर्न साइड को ही घेरकर खड़े हो जाते हैं। यहीं हालात राइट टर्न लेने वालों के साथ हैं। सभी दो और चार पहिया वाहन चलाने तो सिख जाते है। लेकिन नियम कायदे की जानकारी के मामलों में वह पूरी तरह शून्य साबित हो जाते हैं।

शहर के लेफ्ट टर्न जहां रहता है कब्ज़ा।
शहर का मालवा मिल चौराहे के लेफ्ट टर्न जहां कब्जा क़ायम हैं। इसी तरह पलासिया,महू नाका,गीताभवन, शिवाजी वाटिका,LIG,MIG,पाटनीपुरा,
परदेशीपुरा, जैसे और भी सैकड़ों चौराहे है जहां पर दुकानदारों का कब्ज़ा जमा हुआ हैं। लिहाजा ऐसे हालातों में वाहन चालक आपस में गुत्थम गुत्था हो जाते हैं।

नियम कायदों की जानकारी का अभाव या जानबूझकर तोड़ते है नियम।

इधर MG रोड,जवाहर मार्ग जैसे प्रमुख मार्गो पर देखा जाता है कि वाहन चालकों को जाना कहीं और रहता है और वह ट्रैफिक सिग्नल पर कहीं भी मनमानी जगह खड़े हो जाते हैं। जिसकी वजह से भी जाम जैसे हालात बन जाते हैं।

सबसे ज्यादा ई रिक्शा,दो पहिया निकाल रहे यातायात का दम।

शहर में संचालित ई रिक्शा, दो पहिया वाहन चालक यातायात का कचूमर बना रहे हैं। क्योंकि इनकी जहां इच्छा यह वहीं घुस जाते है तो कहीं से भी निकलने की कोशिशें करते रहते हैं।

ट्रैफिक पुलिस भी नाकाम

इधर इंदौर ट्रैफिक पुलिस भी वाहन चालकों को नियम कायदे सिखाने में नाकाम साबित हो रही हैं। क्योंकि पुलिसकर्मियों का ज्यादा ध्यान यातायात की बजाय चालानी कार्यवाही करने में रहता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!