Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

भावांतर योजना,हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए खुद इंदौर कलेक्टर करेंगे निगरानी,टीमें की गठित।

0 524

भावान्तर योजना, लाभ दिलाने के लिए,हर स्तर पर रहेगी कलेक्टर शिवम वर्मा की निगरानी, समुचित क्रियान्वयन करने के लिए  समितियाँ गठित

कलेक्टर वर्मा ने की व्यापारियों और मंडी अधिकारियों के साथ  बैठक*

इंदौर। 

मध्यप्रदेश शासन द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए महत्वपुर्ण योजना लागू की है। इस योजना के तहत 3 अक्टूबर से किसानों के पंजीयन कार्य प्रारम्भ किये जा चुके है। शनिवार को कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने व्यापारियों, किसान संघ के पदाधिकारियों और मंडी अधिकारियों के साथ बैठक की। कलेक्टर श्री वर्मा ने व्यापारियों और किसान संघ से भावान्तर योजना के पंजीयन, खरीदी और मॉडल रेट और एमएसपी रेट के बीच की राशि का भुगतान के सम्बंध में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किसानों के भुगतान को लेकर कहा कि ऑनलाइन भुगतान करना आवश्यक है।

इसके अलावा मॉडल रेट के विषय मे भी आवश्यक चर्चा की। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने भावान्तर योजना को समुचित रूप से क्रियान्वित करने के लिए विभिन्न समितियां गठित की है। गठित समितियों को अलग अलग स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई है। इन समितियों में कृषि व मंडी विभाग के अमले के साथ ही राजस्व अमला भी निगरानी कार्यो में संलग्न होगा। 

अपर कलेक्टर को बनाया नोडल अधिकारी।

भावान्तर योजना में 17 अक्टूबर तक पंजीयन के बाद सोयाबीन फसल विक्रय का कार्य 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए अपर कलेक्टर श्री विजय पंवार नवजीवन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि कृषि उप संचालक श्री सी.एल. केवड़ा, एम.पी. एग्रो के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री जे.के. जैन और मंडी सचिव श्री रामवीर किराड़ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कृषि उप संचालक श्री केवड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 3 बजे तक इंदौर जिले में 4 हजार 366 किसानों ने भावान्तर योजना में पंजीयन कराया है। 

*स्कंध गुणवत्ता के लिए गठित समितियों में 8 सदस्य नियुक्त*

कलेक्टर श्री वर्मा ने भावान्तर योजना में जिले की मंडियों के लिए मंडी समिति नियुक्त की है। इन समितियों का दायित्व भी निर्धारित किया गया है। इंदौर, देपालपुर,महू और सांवेर मंडी समिति के अलावा जिला स्तरीय मंडी समिति भी बनाई गई है। मंडी समितियां सोयाबीन की सम्पूर्ण प्रक्रिया व स्कंध गुणवत्ता का कार्य भी देखेगी। 

क्लस्टर नोडल अधिकारी केन्द्रवार नियुक्त

भावान्तर योजना के सफल  क्रियान्‍वयन के लिए केन्द्रवार 6-6 क्लस्टर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। इन क्लस्टर नोडल अधिकारियों के साथ प्रति पंजीयन केन्द्रवार एक-एक पंजीयन केंद्र प्रभारी भी बनाये गए है। इसके अलावा एक अन्य समिति एसडीएम व भू-अभिलेख अधीक्षक को शामिल कर बनाई गई है। जो कृषकों का पंजीयन कार्य का सत्यापन कार्य देखेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!