स्वयंसेवक संघ को लेकर अशोभनीय अभद्र फोटो पोस्ट करने पर,स्वयंसेवकों ने कनाडिया थाने पर FIR करवाई दर्ज। गणवेश में आपत्तिजनक पोस्ट से स्वयंसेवक नाराज़।
आर्टिफिशल जनरेटेड अभद्र फोटो पोस्ट से गुस्साए स्वयंसेवक, कनाडिया थाने पर FIR,

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गणवेश में आपत्तिजनक और अशोभनीय पोस्ट करने के बाद स्वयंसेवकों में अज्ञात युवक के खिलाफ गुस्सा फूट रहा हैं। लिहाजा इसी से नाराज़ होते हुए स्वयंसेवक प्रमोद रघुवंशी और अन्य स्वयंसेवक कनाडिया थाने पहुंचे और उन्होंने उक्त युवक के खिलाफ स्वयंसेवक की महिमा खंडित करने के खिलाफ FIR की।

चर्चा में स्वयंसेवक प्रमोद रघुवंशी ने बताया कि उन्हें उक्त अशोभनीय और अभ्रद पोस्ट की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लगी हैं। जिसमें RSS की गणवेशधारी लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में बताया गया हैं। लिहाजा उन्होंने उक्त मामले की शिकायत कनाडिया पुलिस से की हैं। इधर कनाडिया पुलिस ने शिकायतकर्ता प्रमोद रघुवंशी की शिकायत पर BNNS की धारा 299,352,353/2,196/1,
572/75 के तहत मामला पंजीबद्ध किया हैं। और कनाडिया पुलिस उक्त युवक की तलाश में जुट गई हैं।