Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

आवास योजना, पीएम का नाम हो रहा ख़राब,रहवासी परेशान,निगम अधिकारी खा रहे सिर्फ मलाई।

0 603

निगम अधिकारी खा रहे मलाई पार्ट एक

प्रधानमंत्री का नाम बदनाम, पीएम आवास योजना का शिकार जनता, अब दिल्ली जाने की मजबूर। 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

नगर निगम इंदौर में जिसे मिल रहा है, वो मलाई सूत रहा हैं। और जिसे नहीं वो हैरान परेशान। क्योंकि अपर आयुक्तों की बात की जाएं तो कुछ ऐसे हैं जो जिन्हें उपकृत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई हैं। क्योंकि इनमें से ही एक अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे है। जो जिन्हें निगम की और सभी क्रीम विभागों की कमान दी गई हैं। जिनमें राजस्व, जनकार्य,पीएम आवास योजना सहित अन्य प्रमुख विभाग हैं। जहां मलाई और माखन दोनों की कमीपेशी नहीं हैं। लिहाजा मलाई और माखन जमकर सूता जा रहा हैं। लेकिन निगम की उक्त विसंगतियों के चलते जहां जनता परेशान हो रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब निगम अधिकारियों की ऐसी कार्यशैलियों की वजह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तक बदनाम हो रहे हैं। क्योंकि पीएम आवास योजना नरेंद्र मोदी ने गरीबों को उनका हक और घर की छत उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की थी। लेकिन अब उक्त योजना में अपनी छत लेने वाली आम जनता अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे,अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी,संतोषी गुप्ता को कोसते कोसते अब दिल्ली तक जाने का मन बना रहे हैं। 

अरावली,गुलमर्ग, ताप्ती, पलाश, कावेरी,सतपुड़ा सभी जगह बद से बद्तर हालात। 

पीएम आवास योजना अंतर्गत बनाए गए गुलमर्ग परिसर,अरावली, सतपुड़ा,पलाश, कावेरी और अरावली परिसरों के रहवासी अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे,अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी, संतोषी गुप्ता की कार्यशैली से काफी ज्यादा नाराज हैं।

दरअसल इसलिए क्योंकि परिसरों के हालात यह है कि महीनों से यहां के नलों में पानी नहीं हैं। सीवरेज,सीपेज,घटिया निर्माण, लिफ्ट खराब जैसे हालात यहां बने रहते हैं। लेकिन अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे सहित अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी और संतोषी गुप्ता को जानकारी, शिकायत करने के बावजूद भी यह सभी झूठे आश्वाशन देकर बहानेबाजी करते रहते हैं। और रहवासियों की चप्पलें घिसवा रहे हैं। 

रहवासी परेशान अधिकारी मस्त।

रहवासियों ने चर्चा में बताया कि उन्होंने अभी तक पीएम आवास योजना अंतर्गत विभाग के MTH स्थित कार्यालय पर सैकड़ों चक्कर लगा लिए। लेकिन अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे, अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी और संतोषी गुप्ता उनकी समस्याओं को सुनने तक को तैयार नहीं हैं। हमेशा की तरह कोई न कोई बहाना बनाकर  उन्हें कार्यालय से रवाना कर देते हैं। 

हम जायेगे अब दिल्ली। 

इधर अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी,सहित संतोषी गुप्ता से नाराज रहवासियों ने कहा कि अब वह दिल्ली ही जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतलाएंगे कि उनके नाम पर शुरू की गई योजना के नाम पर इंदौर नगर निगम के ये अधिकारी किस तरह उनका नाम खराब कर रहे हैं। और उनकी जन हितैषी योजना को बर्बाद कर रहे हैं। 

दर्जनों समस्याएं लेकिन जिम्मेदारों मगन। 

पीएम आवास योजना अंतर्गत बनाए गए गुलमर्ग परिसर,पलाश, कावेरी अरावली, सतपुड़ा जैसे परिसरों में दर्जनों समस्याओ का अंबार हैं लेकिन अधिकारी मालदार विभागों की मलाई खा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!