Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

सृजन का विसर्जन,चिंटू के दो पदों पर नाराज़ कांग्रेसी, इधर पीसीसी चीफ पटवारी फिर रहे बचते बचते, हुआ धमाका तो दिल्ली तक जाएगी आवाज,

0 642

चिंटू के दो पदों पर कांग्रेसियों का फुट सकता गुस्सा,नाराज कांग्रेसी बना रहे विरोध की योजना। पीसीसी चीफ पटवारी को कोस रहे नेता कार्यकर्ता।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

शहर कांग्रेस पर चिंटू चौकसे की दो नंबरी कांग्रेस का कब्जा हो गया हैं। जबकि चिंटू पहले ही नेता प्रतिपक्ष पद पर बने हुए हैं। इधर हाल ही में जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर कांग्रेस की कुर्सी पर जमने के दौरान कांग्रेसियों ने उक्त कार्यक्रम से दूरियां बनाते हुए यह तो जाहिर कर दिया हैं। कांग्रेसी उबल रहे हैं। और फूटे तो शहर क्या और भोपाल क्या दिल्ली कांग्रेस तक बड़ा धमाका होगा। क्योंकि अधिकांश कांग्रेसियों की माने तो उनका कहना है कि दूसरे कांग्रेसी मर गए हैं या फिर और कोई काबिल नहीं है जो पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दो दो पदों पर एक ही व्यक्ति को काबिज करवाते हुए राहुल गांधी के सृजन अभियान का विसर्जन कर दिया। क्योंकि खुद राहुल सृजन अभियान को लेकर बार बार दोहरा रहे थे कि सृजन अभियान में एक व्यक्ति दो पद फार्मूला कभी भी लागू नहीं किया जाएगा। लेकिन पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राहुल गांधी तक को ठेंगा बताते हुए एक ही व्यक्ति को दो पद दे डाले। लेकिन अन्य किसी कांग्रेसी या दावेदार की उन्होंने चलने नहीं दी।

चिंटू का भारी विरोध,बचते फिर रहे पटवारी।

इधर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को लेकर इंदौर शहर में भारी विरोध हैं। कई कांग्रेसी तो घर बैठने से लेकर पार्टी तक को छोड़ने का मन बना रहे हैं।
लेकिन इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उक्त मामले से बचते फिर रहे हैं। और अपनी जान बचा रहे हैं।

संभाली गद्दी लेकिन कोई नहीं था।

इधर पूर्व समय में चिंटू चौकसे ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी तो संभाली। दावे थे बीस हजार लोगों के लेकिन गिनती के कांग्रेसियों ने यहां पहुंचकर। दावों की असल पोल खोल दी। जबकि अभी भी बड़े कांग्रेसी हो या कार्यकर्ता। उन्होंने गांधी भवन से दूरी नहीं बनाई बल्कि उधर जाना ही बंद कर दिया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!