Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

85 लाख की अवैध शराब,सामने आ रहे इंदौरी कनेक्शन,रोजाना खपाई जा रही लाखों की दारू।

0 360

85 लाख की अवैध शराब के 

इंदौरी से तस्कर कनेक्शन, कनाडिया पुलिस लगी जांच में,यह तो एक खेप पकड़ाई,रोजाना होती है लाखों की अवैध शराब इधर से उधर। 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

कनाडिया पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्त में लेते हुए उनके पास से 85 लाख से ज्यादा की अंग्रेजी शराब बरामद की हैं। लेकिन अब कनाडिया पुलिस की उक्त कार्यवाही के बाद उक्त अवैध शराब के इंदौरी कनेक्शन भी सामने आने की बात हो रही हैं। इधर बताया जा रहा है कि यहीं इंदौरी शराब तस्कर जोड़ तोड़ में लग गए हैं। जिसे लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक के सफेदपोशों से ऐसे इंदौरी तस्कर संपर्क में लगे हुए हैं। ताकि किसी भी स्थिति में यह तस्कर नपे नहीं। 

अंग्रेजी सस्ती दारू जिसकी डिमांड ज्यादा। 

इंदौरी कनेक्शन की बातें उजागर होने के बाद इस पूरे मामले की कुंडली खंगाली जा रही हैं। क्योंकि सस्ती अंग्रेजी शराब की छोटे ढाबे होटल से लेकर बड़े होटलों में काफी ज्यादा डिमांड हैं। क्योंकि सस्ती कीमत और चर्चित ब्रांड होना इसकी प्रमुख वजह हैं। 

सिर्फ एक ही खेप नहीं

कनाडिया पुलिस द्वारा पकड़ी गई 411 पेटी रॉयल स्टैग,ऑल सीजन की 811 पेटी, जिसकी कीमत कुल 85 लाख से ज्यादा हैं। लेकिन खुद विश्वनीय सूत्र ही बताते है कि कनाडिया पुलिस द्वारा पकड़ी शराब की यह खेप कोई पहली खेप नहीं हैं। क्योंकि सूत्र बताते है कि ऐसी खेप गुजरात में रोजाना खपाई जा रही हैं। जिसकी भनक पुलिस सहित आबकारी विभाग को कभी कभार ही लग पाती हैं। 

पुलिस के पास भी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं। 

कनाडिया पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब को लेकर कोई खास मालूमात नहीं हैं। क्योंकि फिलहाल पुलिस ने सिर्फ ट्रक ड्राइवर,उसके क्लीनर को दबोचा हैं। लेकिन जिस ट्रक से शराब की तस्करी को रही थी। वह ट्रक इंदौर पासिंग हैं इधर उक्त ट्रक को लेकर परिवहन विभाग में भी कोई खास रिकॉर्ड मौजूद नहीं है क्योंकि ट्रक बिना परमिट के ही सड़को पर दौड़ रहा था। फिलहाल ट्रक का मालिक कौन है इसे लेकर भी कनाडिया पुलिस ने कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!