Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े,तो नेताप्रतिपक्ष चिंटू चौकसे होंगे अब इंदौर के नए शहर कांग्रेस अध्यक्ष। अन्य दावेदार हुए निराश।

0 284

शहर कांग्रेस अध्यक्ष का हट गया पर्दा,चिंटू चौकसे अब नेता प्रतिपक्ष के साथ होंगे नए शहर कांग्रेस अध्यक्ष,विपिन वानखेड़े को मिली जिले की कमान।

 

इंदौर।

 

तमाम कयासों और अटकलों के बीच अब दिल्ली से इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला तय हो गया हैं। दरअसल पार्टी ने तमाम दावेदारों को दूर करते हुए अब नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंप दी हैं। वहीं दूसरी तरफ जिला अध्यक्ष के रूप में पार्टी ने उबाऊ चेहरे की अपेक्षा युवा जिलाध्यक्ष के रूप में पूर्व आगर विधायक विपिन वानखेड़े को जिलाध्यक्ष बनाया हैं। लिहाजा यह कहा जा सकता है कि इस बार पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाते हुए अब युवा वर्ग के भरोसे रहने वाली हैं।

तमाम दावेदार निराश।

न्यूज with tadka डॉट कॉम पहले दिन से यह लिखता आ रहा है कि इंदौर को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की ही चलेगी। और चली भी जीतू पटवारी की। लिहाजा उन्होंने अपने दोनों ही खास समर्थकों चिंटू चौकसे और विपिन वानखेड़े को जिले और शहर की पार्टी की कमान सौंप ही दी। जबकि अन्य दावेदारों जिनमें अमन बजाज,सन्नी राजपाल,दीपू यादव,सहित अन्य दावेदारों को निराशा हाथ लगी हैं। लेकिन सूत्र बताते है की अब इन निराश दावेदारों को पार्टी ने अन्य प्रदेश, शहर और जिले की पार्टी जिम्मेदारियां देने वाली हैं। जिसका समन्वय बैठक में पार्टी नेताओं ने एलान भी किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!