Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

लवकुश फ्लाईओवर ब्रिज लेवल टू,रातभर नहीं सोया IDA अमला,सबसे ऊंचे पीलर पर कास्ट हुई स्लैब।

0 338

सुरक्षित स्लैब कास्टिंग कुल लगभग 70 फीट ऊंची पीलर पर स्लैब कार्य पूरा।

लवकुश फ्लाईओवर लेवल टू,रातभर सीईओ सहित पूरी टीम ने बनाये रखी निगाहें। रातभर खुला रहा ida।

 

 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

लवकुश फ्लाईओवर ब्रिज लेवल टू जिस तरह से आकार ले रहा हैं। उसे लेकर सबसे पहले ida के पूरे टीम मैनेजमेंट की तारीफ़ की जानी चाहिए। दरअसल वह इसीलिए क्योंकि गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुक्रवार देर शाम तक इंदौर विकास प्राधिकरण का दफ़्तर खुला रहा प्राधिकरण सीईओ आर पी अहिरवार,ठेकेदार एजेंसी,ida की इंजीनियर सहित जमीनी से लेकर ऊपर तक का महकमा सोया ही नहीं। क्योंकि लवकुछ फ्लाईओवर ब्रिज लेवल टू की सबसे महत्वपूर्ण भुजा के पीलर पर स्लैब कार्य किया जा रहा था। जिसकी ऊंचाई लगभग 70 फीट ऊंची थी। बताया जा रहा है कि जिस गति से उक्त फ्लाईओवर का निर्माण कार्य गतिशील हैं। उसे देखते हुए फ्लाईओवर का कार्य तय समय के पहले संभव हैं। वहीं अब इतनी ऊंचे पीलर पर स्लैब कार्य पूरा होने पर अब IDA अधिकारियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी। क्योंकि उक्त कार्य निर्विघ्न संपन्न जो हो गया हैं। 

पीएचडी की सीईओ ने।
जिस तरह से शहर के फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण कार्य जारी हैं। उसे देखते महकमे में अब एक बात तो बहुत ही चर्चित है कि IDA सीईओ आर पी अहिरवार ब्रिज निर्माण करवाने में PHD की महारथ रखते हैं। अहिरवार का पूर्व रिकॉर्ड भी ऐसा रहा है कि विकास कार्यों में वह किसी भी विभाग में रहे वहां पर विकास कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता रही हैं। जिसका साक्षात उदाहरण इंदौर में वर्तमान में जारी इंदौर विकास प्राधिकरण के व्यवस्थित बनते और समय सीमा में पूरे होते ब्रिज निर्माण कार्य हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!