मामला प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गुलमर्ग परिसर का।
सिटी बस ऐसी गई कि आजतक आई नहीं।
कागजों पर ही दौड़ गुलमर्ग से राजवाड़ा सिटी बस।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए गुलमर्ग परिसर के सैकड़ों रहवासियों को पिछले कई महीनों से सिटी बस का इंतजार हैं। ऐसा नहीं है कि सिटी बस चलती नहीं है। चलती है न लेकिन सिर्फ नगर निगम के ब्राउजर पर और कागजों पर। नहीं तो स्थानीय रहवासी तो सिटी बस का लंबे समय से इंतजार ही कर रहे हैं। मगर बुलाने पर भी सिटी बस आती नहीं हैं।
कोई तय नहीं कब चलती कब नहीं।
इधर गुलमर्ग परिसर के रहवासी एक दूसरे से ही पूछते रहते है कि सिटी बस दिखी या नहीं। लेकिन अब अधिकांश रहवासियों को सिटी बस का इंतजार हैं। मगर अब सिटी बस देखने पर भी नहीं दिखती हैं।
एक बार चलाते हुए खानापूर्ति।

गुलमर्ग परिसर से राजवाड़ा तक एक सिटी बस जरूर पिछले दिनों शुरू हुई थी। लेकिन तीन दिनों बाद यह सिटी बस कहा विलुप्त हो गई है। यह किसी को जानकारी नहीं हैं। लेकिन रहवासियों को जरूर आज भी उसका इंतजार बना रहता हैं।