जहर खाना है खा लें मेरा कनाडिया पुलिस भी कुछ उखाड़ नहीं सकती हैं। धोखाधड़ी के आरोपित के कारपेंटर से फिर की ठगी।
✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
शहर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक पूर्व के धोखाधड़ी के आरोपित व्यक्ति ने पहले तो अपने मानवता नगर स्थित मकान पर द्वारकापुरी निवासी कारपेंटर से काम करवा लिया और अब वह कारपेंटर को पैसों के लिए चक्कर कटवा रहा हैं। और पैसे के तकाजे करने पर अब यही शख्स कारपेंटर को आत्महत्या के लिए तक उकसा रहा हैं। मामला कनाड़िया थाने भी पहुंचा लेकिन कनाड़िया पुलिस उक्त जालसाजी करने वाले शख्स के आगे असहाय दिख रही हैं। उल्टे आशीष पिंगले नामक व्यक्ति कारपेंटर रोहित खोटे को धमकियां तक दे रहा हैं।
यह हैं मामला
कारपेंटर रोहित खोटे द्वारकापुरी का निवासी है उसने मानवता नगर निवासी आशीष पिंगले के यहां फर्नीचर का कामकाज किया था। लेकिन काम पूरा हो जाने पर अब वह उक्त गरीब के एक लाख 20 हजार रुपए बकाया देने में आनाकानी करने के साथ ही उसे धमका भी रहा हैं।
कनाड़िया पुलिस असहाय
इधर इस पूरे मामले की शिकायत रोहित खोटे ने कनाड़िया थाना पर की हैं। लेकिन शिकायत के बावजूद भी पुलिस आशीष पिंगले को पूछताछ तक के लिए थाने तक नहीं बुला पा रही हैं। इधर आशीष पिंगले को लेकर बताया जाता हैं कि वह पूर्व में भी कनाड़िया पुलिस के हाथों धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हो चुका हैं।