Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

भाजपा खुद की फ़िक्र करें,क्योंकि उनकी सरकार में लगी घोटालों की झड़ी,जनता के पैसों से इवेंट करना बंद करें ज़िम्मेदार-उमंग सिंगार

0 772

हमें प्रशिक्षण की जरूरत नहीं,हम मंजे हुए खिलाड़ी हैं विपक्ष खुद की चिंता करें क्योंकि उनके ही शासन में घोटालों की झड़ी हुई हैं- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार।

इंदौर।
कांग्रेसी विधायकों की धार जिले के मांडू में दो दिवसीय पाठशाला लगने वाली हैं। लेकिन उसके पहले ही सत्तारूढ़ दल भाजपा ने कांग्रेस के नव संकल्प शिविर को लेकर हमला बोल दिया हैं। वहीं अब दूसरी तरफ कांग्रेस की और से उक्त नव संकल्प शिविर की मेजबानी कर रहे है मप्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भाजपा पर जवाबी हमला बोल दिया हैं। दरअसल उमंग ने कहा कि हम तो सीखे सिखाएं हैं हमें और हमारे विधायकों को प्रशिक्षण की जरूरत नहीं हैं। बल्कि हम तो 2028 की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। क्योंकि भाजपा सरकार के संरक्षण में जिस तरह के घोटालों पर घोटाले हो रहे हैं। वह हमें आम जनता के सामने रखना हैं। उसके बाद जनता ही भाजपा का फैसला साल 2028 में कर देगी। उमंग ने कहा कि जलजीवन मिशन हो,या महिलाओं पर अत्याचार की बात हो या फिर आदिवासियों से जमीन हथियाने का मामला,या फिर ओबीसी आरक्षण।कांग्रेस अब इन्हीं मुद्दों पर भाजपा को घेरेगी।

जनता का पैसा इवेंट कर रहे जिम्मेदार।

मप्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने चर्चा में कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से सरकार मुख्यमंत्री,अधिकारी और उनके अन्य नेता सिर्फ इवेंट कर रहे हैं। न कि जनता का भला। लिहाजा कांग्रेस अब ऐसे इवेंट बाज नेताओं को भी आइना दिखाएगी। ताकि वह जनता के पैसों से जिम्मेदार इवेंट करना बंद करे और जनता के काम हो सके।

यह होंगे शामिल
उमंग सिंगार ने कहा कि मांडू में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम 21 और 22 जुलाई को होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, हरीश चौधरी,सोनू शर्मा,भगवदेव इसरानी,कमलनाथ , विवेक तंखा,पवन खेड़ा,अजय माकन,सुप्रिया श्रीनेत जैसे नेता कांग्रेस विधायकों को नव संकल्प शिविर में सरकार को घेरने पर चर्चा करेंगे। सिंगार ने कहा कि यकीन मानिए 2028 में कांग्रेस भाजपा सरकार के घोटाले आम जनता तक पहुंचाने में कामयाब भी होगी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!