PMAY गुलमर्ग परिसर रहवासियों के जमा पैसों की हो गई बंदरबांट,जिम्मेदारों डी आर लोधी, संतोषी गुप्ता के पास अब जवाब नहीं,चार लाख की राशि का हुआ गबन!
PMAY
जिम्मेदारों ने गुलमर्ग परिसर रहवासियों के पैसों की बंदरबाट, योजना प्रभारी डी आर लोधी सहित संतोषी गुप्ता के पास नहीं कोई जवाब
चार लाख की राशि का गबन!
✍️ प्रियंका शर्मा
इंदौर।
नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास योजना विभाग ने गुलमर्ग परिसर रहवासियों के मेंटनेंस राशि में हेरफेर करते हुए उक्त राशि की बंदरबांट की हैं। दरअसल गुलमर्ग परिसर रहवासियों द्वारा नगर निगम इंदौर के प्रधानमंत्री आवास योजना विभाग में मेंटनेंस राशि के कुल 24 हजार प्रति फ्लैट राशि जमा की थी। और साथ ही इसमें 15 हजार रुपए अलग से विकास राशि की अदायगी नगर निगम को थी। लेकिन उक्त राशि में से जिम्मेदारों ने जो राशि रहवासी संघ को वापिस की हैं। उसे लेकर रहवासी नाखुश तो है ही। साथ ही साथ अब वह जिम्मेदारों पर गबन तक के आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि जो राशि PMAY द्वारा रहवासी संघ को लौटाई हैं। उसे लेकर रहवासियों का मानना है कि उक्त राशि में जमकर हेरफेर किया गया हैं।
जो राशि आनी थी वह आई नहीं

नगर निगम के PMAY द्वारा गुलमर्ग परिसर रहवासी संघ ब्लॉक B 10 11 12 को कुल 9 लाख 41 की राशि खाते में वापस लौटाई हैं। जिसमें कुल लगभग चार लाख रुपए राशि कम जमा की गई हैं। जिसे लेकर अब रहवासी संघ के सदस्य PMAY कार्यालय पर पहुंचकर विभागीय जिम्मेदार जिनमें अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी,संतोषी गुप्ता सहित अन्य लोगों से इसका कारण पूछ रहे हैं। लेकिन इन जिम्मेदारों के पास संतोषप्रद जवाब नहीं हैं। बल्कि यह जिम्मेदार रहवासियों को इधर उधर टरका रहे हैं। यही नहीं सवाल उठने पर अब यह जिम्मेदार एक दूसरे पर हिसाब किताब करने के कहते हुए ज़िम्मेदारी ढोल रहे हैं।
क्या है मामला

गुलमर्ग परिसर ब्लॉक B 10 11 12 के रहवासियों से नगर निगम ने कुल 39 हजार रुपए की राशि मेंटनेंस और डेवलपमेंट के नाम पर ली थी। और निजी एजेंसी तुलसियान कंपनी को साल 2024 अप्रैल से एक वर्ष का रखरखाव का ठेका दिया था। जो कि साल 2025 अप्रैल तक का था। और उक्त तुलसियान कंपनी साल 2025 मार्च में ही अपना कामकाज छोड़कर भाग गई। इसके बाद गुलमर्ग परिसर ब्लॉक B 10 11 12 के मेंटनेंस का कामकाज रहवासी संघ ने अपने हाथ में लिया था। और नगर निगम से उसके पास जमा बकाया राशि की मांग की थी। जिसमें से नगर निगम ने कुल 9 लाख 41 की राशि संघ को वापस की। लेकिन इसमें दर्जनों विसंगतियां सामने आ रही हैं। क्योंकि नगर निगम PMAY के जिम्मेदारों ने तीनों ब्लॉक्स के पैसों में कटौती की हैं। वह न्यायसंगत नहीं हैं। क्योंकि निगम द्वारा तुलसियान कंपनी को एक वर्ष का कामकाज दिया था। और रहवासियों द्वारा जमा की गई राशि में से ही उक्त भुगतान किया गया था। और बाकी शेष बची एक वर्ष की मेंटनेंस राशि को नगर निगम को रहवासी संघ को लौटाना था। मगर नगर निगम PMAY प्रभारी अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी,संतोषी गुप्ता, सहित अन्य जिम्मेदारों ने सालभर की राशि में से रहवासियों के पांच माह से लेकर दो दो माह का अतिरिक्त पैसा रहवासियों को लौटाया ही नहीं। जो कि चार लाख से ज्यादा हैं।
डेवलपमेंट की राशि विकास जीरो

इधर नगर निगम के PMAY द्वारा गुलमर्ग परिसर ब्लॉक B 10 11 12 के रहवासियों विकास शुल्क 15 हजार रुपए भी जमा करवाया था। लेकिन विकास के नाम पर यहां नगर निगम की और से कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया। जो कि एक बड़ी बंदरबांट की और इशारा करता हैं। क्योंकि नगर निगम द्वारा गार्डन,बच्चों का प्ले एरिया,मंदिर का रहवासियों को वायदा किया गया था। जो कि आजतक पूरा नहीं हुआ हैं। उक्त डेवलपमेंट राशि का नगर निगम के PMAY विभाग द्वारा क्या किया गया इसका जवाब भी जिम्मेदारों के पास नहीं हैं।
दुकानें पहले ही सरदर्द।

इधर रहवासी नगर निगम के अधूरे कार्यों से पहले ही परेशान हैं। वह नगर निगम के जिम्मेदारों से कार्य पूरे करने की गुहार लगा रहे हैं। और इधर पार्किंग के स्थान पर बनी दुकानें रहवासियों का सरदर्द है ही सही।