Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

संस्कारों में भी पीछे नहीं, निगमायुक्त शिवम वर्मा,महिला के पास खुद पहुंचकर की सुनवाई

0 505

नगर निगम में रिटायर कर्मचारी के साथ अत्याचार
आयुक्त शिवम वर्मा ने तुरंत किया समाधान

इंदौर।
नगर निगम में जारी आम जनता पर जारी अत्याचार किसी से छुपा नहीं है। लेकिन अब तो निगम स्थापना शाखा प्रभारी अधीक्षक ने खुद निगम को वर्षों देने वाले कर्मचारी को ही नहीं छोड़ा। दरअसल उक्त नगर निगम विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारी उमेश मंगेश 28 फरवरी 2025 को रिटायर हो गए थे। लेकिन उसके बाद से ही पेंशन के लिए उन्हें स्थापना शाखा द्वारा चप्पलें घिसाई जा रही थी। इससे नाराज उक्त वृद्ध कर्मचारी ने नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा का दरवाजा खटखटाया। लिहाजा वृद्ध रिटायर कर्मचारी की परेशानी समझते हुए आयुक्त ने विद्युत विभाग के प्रभारी अधीक्षक नितिन देशमुख से मामला पूछा। और बातों ही बातों में प्रभारी अधीक्षक नितिन देशमुख की पोल पट्टी भी खुल गई। इससे नाराज हुए निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने उक्त वृद्ध कर्मचारी की पेंशन प्रकरण को हाथों हाथ निराकृत तो किया है। साथ ही वृद्ध कर्मचारी की शिकायत पर और पेंशन प्रकरण में लापरवाही करने के एवज में प्रभारी अधीक्षक नितिन देशमुख को सस्पेंड करते हुए टीचिंग ग्राउंड अटैक कर दिया। इसके अलावा निगमायुक्त शिवम वर्मा की दरियादिली उस वक्त देखने को मिली जब एक बुजुर्ग महिला जिनके घुटनों में परेशानी थी। और वह आयुक्त तक पहुंच नहीं पा रही थी। लिहाजा महिला की समस्या समझते हुए खुद आयुक्त शिवम वर्मा ही महिला के पास पहुंच गए और उन्होंने महिला की समस्या का वहीं निराकरण कर दिया। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!