Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

भंवरकुआ क्षेत्र में देररात दशहत मचाने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक

0 151

देररात्रि भंवरकुआं में झगड़ा विवाद करने वाले बदमाशो को, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुराने विवाद में आरोपियों ने की थी, झगड़ा और मारपीट।

इन्दौर।

शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा देररात्रि में झगड़ा विवाद कर, उत्पात मचाने वाले 03 बदमाशों को पकड़ा गया है। विदित हो कि दिनांक 30-31 मई 2025 की रात्री में संत नगर पैलेस पिपलियाराव इन्दौर में फरियादी जितेन्द्र तंवर के साथ पुराने विवाद की बात को लेकर बदमाश अभिषेक बामनिया, डेवीड भुरिया व सुजल चौहान के व्दारा साथियो के साथ मारपीट कर विवाद करने की घटना हुई थी, जिसमें फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस थाना भँवरकुआं इन्दौर पर अप.क्र. 554/2025 धारा 296, 351(3), 324(4), 3(5) भा.न्या.सं. का आरोपियो के विरुद्ध पंजीकरण कर आरोपियों अभिषेक बामनिया, डेवीड भुरिया व सुजल चौहान के व्दारा साथियो की पतारसी कर गिरफ्तारी हेतु प्रकरण अनुसंधान में लिया था । प्रकरण के पंजीकरण पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के निर्देशानुसार थाना भँवरकुआं पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने फरियादी के साथ विवाद करने वाले बदमाशो के विरुद्ध विशेष कार्यवाही करते हुए, घटना कारित करने वाले बदमाशो में से *1- अभिषेक बामनिया उम्र 18 साल निवासी गणेश नगर इन्दौर, 2- डेवीड भुरिया उम्र 18 साल निवासी राहुल गांधी नगर इन्दौर व 3- सुजल चौहान उम्र 18 साल निवास कुशवाह का बगीचा पिपलियाराव इन्दौर* को पकड़ा। जिनसे भँवरकुआं पुलिस के व्दारा विस्तृत से पूछताछ की गई तो जानकारी प्राप्त हुई की, फरियादी व आरोपी के मध्य किसी बात को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था, जिसमें फरियादी जितेन्द्र तंवर के व्दारा आरोपी अभिषेक बामनिया के साथ एकता नगर मेन रोड पर मारपीट की थी, उसी बात को लेकर आरोपीगण ने फरियादी के साथ विवाद कर घटना कारित की है ।थाना भँवरकुआं पर दर्ज अपराध में आरोपियो को गिरफ्तार कर किया जाकर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस टीम- उक्त कार्यवाही में प्रभारी थाना भँवरकुआं व सउनि. सुमेरसिंह राठौर, सउनि. अनुज झा, आर. कपिल रावत, आर. संदीप बडुक्या, आर. विनित सिंह की सराहनीय भूमिका रही । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!