Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Waqf Board: 'उम्मीद' पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड; पारदर्शिता के साथ प... Tvisha Sharma Case: अभिनेत्री त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामला; भोपाल में सीबीआई बनाएगी अपना कंट्रोल र... Dental Health News: इंदौर के बच्चों में बढ़ी दांतों की गंभीर बीमारियाँ; 75% बच्चों में मिल रही कैविटी... Indore Viral Goat: इंदौर का 'सुपरस्टार' बकरा; 220 किलो वजन और 8 लाख की कीमत, कूलर में रहकर खाता है ड... Court Ruling on Police Security: अंतर-धार्मिक विवाह और सुरक्षा का मुद्दा; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने य... Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स...

Khunti Double Murder Case: खूंटी में प्रेमी जोड़े की हत्या का सनसनीखेज खुलासा; दोस्त ने ही ली थी दोनों की जान

2

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। साइको थाना क्षेत्र के मारहाबुरू पहाड़ से बरामद प्रेमी जोड़े के शव मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह निर्मम हत्या केवल एक संदेह के कारण की गई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

🕵️ क्या था पूरा घटनाक्रम?

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि 17-18 मई की रात जिउरी बड़ा टोला निवासी विशु पाहन (17) और सुमी मुण्डू (17) साइको गांव में छऊ नृत्य देखने पहुंचे थे। मेला स्थल से करीब 300 मीटर दूर मुख्य आरोपी सुम्बर सिंह मानकी (21) ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों पर धारदार टांगी से हमला कर दिया। हत्या के बाद सबूत मिटाने की नियत से शवों को मारहाबुरू पहाड़ की झाड़ियों में छिपा दिया गया था।

💔 हत्या की अजीब वजह: पत्नी की देखभाल में ‘लापरवाही’

पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी सुम्बर सिंह मानकी ने काम के सिलसिले में बाहर जाने के दौरान अपने दोस्त विशु पाहन को अपनी पत्नी की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी दौरान आरोपी की पत्नी का किसी अन्य युवक से संबंध हो गया। सुम्बर सिंह को शक था कि विशु ने उसे इसकी जानकारी नहीं दी और उसकी लापरवाही के कारण उसका वैवाहिक जीवन खराब हुआ। इसी गुस्से में आकर उसने विशु की हत्या कर दी, और जब साथ मौजूद सुमी मुण्डू ने उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी भी जान ले ली।

⚖️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि डीएसपी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुम्बर सिंह मानकी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले गोमेया सोय और बुधराम सोय को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल टांगी, खून लगे कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। फिलहाल, तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!