Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
गुरु बृहस्पति को मजबूत करने के तरीके: शादी में देरी और धन की कमी दूर करेंगे ये 5 ज्योतिषीय उपाय Gym Mistake: वीकेंड पार्टी के बाद मंडे वर्कआउट बन सकता है जानलेवा, हार्ट अटैक का बढ़ता है खतरा India-Pakistan Relations: पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने किया RSS नेता होसबोले का समर्थन, 'बातचीत ज... BJP vs Congress: राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर संबित पात्रा का बड़ा खुलासा, FCRA और IT एक्ट क... Maharashtra ATS Raid: शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा प्रहार, 50 ठिकानों पर छापेमारी NEET Exam Leak Update: सीकर के कोचिंग संस्थानों तक पहुँची पेपर की PDF, 2 से 5 लाख में हुआ सौदा Hardoi News: मंडप में दूल्हा निकला 'बहरूपिया', महिला अधिवक्ता ने शादी से किया इनकार; 6 गिरफ्तार बंगाल में पशु वध के नए नियम जारी: डॉक्टर और नगर पालिका का सर्टिफिकेट अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी जेल अंबिकापुर: तलाक के केस के बीच पति की घिनौनी करतूत, AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर पत्नी का वीडियो वायरल Terror Network Alert: पाक आतंकी शहजाद भट्टी का खुलासा, सरकारी इमारतों की रेकी के बदले देता था पैसे

Kaithal Unique Wedding: 3 फीट के दूल्हे विक्रम को मिली 3 फीट की दुल्हन प्रियंका, बुलेट पर निकली बारात

6

कैथल : हरियाणा के कैथल जिले में एक अनोखी शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। यहां तीन फीट लंबे दूल्हे विक्रम को आखिरकार अपने सपनों की दुल्हन मिल गई है। वहीं अपनी ही हाइट की दुल्हन प्रियंका को ब्याहने के लिए बुलेट बाइक पर सवार दूल्हे राजा पहुंचे है। वहीं इस नवविवाहित जोड़े को देखने के लिए गांव में लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। लोग दूल्हा दुल्हन के साथ सेल्फी लेने के लिए खासे उत्साहित थे।

💑 विक्रम और प्रियंका की बनी जोड़ी, पूरे परिवार और गांव में जश्न का माहौल

26 वर्षीय विक्रम को कम हाइट के कारण उपयुक्त रिश्ता मिलने में दिक्कतें आ रही थीं। काफी प्रयासों के बाद रिश्तेदारों की मदद से जींद जिले के गांव हाट निवासी प्रियंका का रिश्ता विक्रम के लिए आया। 25 वर्षीय प्रियंका की हाइट भी विक्रम के बराबर है। दोनों परिवारों की सहमति के बाद रविवार देर रात शादी संपन्न हुई। विक्रम के पिता दर्शन लाल ने बताया कि बेटे की शादी से पूरा परिवार बेहद खुश है। बता दें कि विक्रम पेशे से जागरण मंडली में कलाकार हैं। अब शादी के बाद पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं नवविवाहित जोड़े को पूरे गांव से शुभकामनाएं मिल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!