Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
BBMKU Dhanbad: हरित उद्यमिता और टिकाऊ आजीविका पर राष्ट्रीय सम्मेलन, लैब टू लैंड तकनीक पर जोर डुमरी सड़क हादसा: प्रशासन ने कड़े किए यातायात नियम, बाजार क्षेत्र में अब नहीं घुस पाएंगे भारी वाहन Dumka Murder Case: डीजे संचालक दिनेश राय हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका और उसके पति समेत 4 गिरफ्तार JSCA News: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के लिए बिड जमा करने की तिथि बढ़ी, अब 15 मई तक मौका रांची: मतदाता पुनरीक्षण के लिए झारखंड तंजीम ने जारी किया टोल फ्री नंबर, खुलेगा सहायता केंद्र Balumath Janta Darbar: विवादित जमीन के म्यूटेशन पर विधायक ने अंचलाधिकारी को लगाई फटकार Lehragaga Road Accident: लहरागागा-पातड़ां रोड पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 की मौत, 5 घायल Barnala News: गेहूं का नाड़ जलाने पर प्रशासन सख्त, किसानों पर FIR और 70 अधिकारियों को नोटिस Bathinda Weather Update: बठिंडा में धूल भरी आंधी और बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट Ludhiana Crime News: किचलू नगर में मेडिकल होलसेलर के घर पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Kaithal Unique Wedding: 3 फीट के दूल्हे विक्रम को मिली 3 फीट की दुल्हन प्रियंका, बुलेट पर निकली बारात

1

कैथल : हरियाणा के कैथल जिले में एक अनोखी शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। यहां तीन फीट लंबे दूल्हे विक्रम को आखिरकार अपने सपनों की दुल्हन मिल गई है। वहीं अपनी ही हाइट की दुल्हन प्रियंका को ब्याहने के लिए बुलेट बाइक पर सवार दूल्हे राजा पहुंचे है। वहीं इस नवविवाहित जोड़े को देखने के लिए गांव में लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। लोग दूल्हा दुल्हन के साथ सेल्फी लेने के लिए खासे उत्साहित थे।

💑 विक्रम और प्रियंका की बनी जोड़ी, पूरे परिवार और गांव में जश्न का माहौल

26 वर्षीय विक्रम को कम हाइट के कारण उपयुक्त रिश्ता मिलने में दिक्कतें आ रही थीं। काफी प्रयासों के बाद रिश्तेदारों की मदद से जींद जिले के गांव हाट निवासी प्रियंका का रिश्ता विक्रम के लिए आया। 25 वर्षीय प्रियंका की हाइट भी विक्रम के बराबर है। दोनों परिवारों की सहमति के बाद रविवार देर रात शादी संपन्न हुई। विक्रम के पिता दर्शन लाल ने बताया कि बेटे की शादी से पूरा परिवार बेहद खुश है। बता दें कि विक्रम पेशे से जागरण मंडली में कलाकार हैं। अब शादी के बाद पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं नवविवाहित जोड़े को पूरे गांव से शुभकामनाएं मिल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!