Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Cyber Fraud: फेसबुक मैसेंजर से बुना गया ठगी का जाल; मेडिकल स्टोर संचालक से 1.04 करोड़ की बड़ी लूट, जानें कैसे हुआ खुलासा

22

बहादुरगढ़: डिजिटल दौर में साइबर अपराधी अब और भी ज्यादा शातिर और बेखौफ हो गए हैं। ताजा मामला सेक्टर-6 का है, जहाँ एक मेडिकल स्टोर संचालक को पार्ट-टाइम नौकरी और भारी मुनाफे का लालच देकर 1 करोड़ 4 लाख 49 हजार 550 रुपये की ठगी कर ली गई। क्षेत्र में एक ही व्यक्ति से इतनी बड़ी राशि की ठगी का यह अब तक का पहला और सबसे बड़ा मामला बताया जा रहा है।

ठगी का यह खेल नवंबर 2025 में शुरू हुआ। पीड़ित तरुण कुमार, जो कि एक मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं, के फेसबुक मैसेंजर पर एक संदेश आया। इसमें ‘घर बैठे पार्ट-टाइम काम’ करने और निवेश पर 30 प्रतिशत मुनाफे का आकर्षक ऑफर दिया गया था।

कैसे फँसाया चंगुल में?
शातिरों ने भरोसा जीतने के बाद तरुण से व्हाट्सएप (WhatsApp) पर संपर्क किया। ठगों ने पीड़ित को एक विशेष लिंक और आईडी भेजकर निवेश करने को कहा। विश्वास में आकर तरुण उनके बताए अनुसार निवेश करने लगे।ठगों ने विभिन्न बैंक खातों में RTGS के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाए।  नवंबर 2025 के दौरान तरुण ने कई किस्तों में कुल ₹1,04,49,550 ट्रांसफर कर दिए।

जब पीड़ित को अपना निवेश किया हुआ पैसा और मुनाफा वापस नहीं मिला, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। तरुण ने तुरंत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अब साइबर थाना पुलिस ने औपचारिक रूप से केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!