Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत...

Haryana Elections: “वोट दो, शादी करवाऊंगी!” हरियाणा की BJP MLA का कुंवारों से अनोखा वादा; जानें क्या है ‘पलवल कनेक्शन’

17

रेवाड़ी:  हरियाणा की राजनीति अपनी बेबाकी और चुटीले अंदाज के लिए जानी जाती है। इसी सिलसिले में एक और कड़ी रेवाड़ी से जुड़ गई है। रेवाड़ी में नगर परिषद के चुनाव में बीजेपी की एक महिला विधायक बिमला चौधरी ने प्रचार के दौरान एक ऐसा वादा कर दिया है जिसे सुन हर कोई मुस्कुरा रहा है। हरियाणा की पटौदी सीट से एमएलए बिमला चौधरी ने कहा है कि अगर कुंवारे वोटर उनकी पार्टी को वोट देते हैं तो वो उनकी शादी करवा देंगी। उनकी यह बात सुनकर पूरी जनसभा खिलखिला उठी और वहां मौजूद हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक सकीं.

रेवाड़ी में नगर परिषद के चुनाव प्रचार के दौरान ​बीजेपी की ओर विनीता पीपल अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हैं। उनके समर्थन में आयोजित एक जनसभा के दौरान पटौदी की भाजपा विधायक बिमला चौधरी ने मंच से एक ऐसा ऐलान किया, जिसे सुनकर जनता अपनी हंसी नहीं रोक पाई। ​

गोल चक्कर पर आयोजित इस सभा में बिमला चौधरी ने कुंवारे मतदाताओं को सीधा लुभाते हुए कहा, “पहले वोट करो, फिर शादी करवाओ. भाजपा के पक्ष में वोट करने के बाद रेवाड़ी का कोई भी बच्चा कुंवारा नहीं रहेगा. मैं सभी कुंवारे बच्चों की शादी करवाऊंगी.” विधायक ने इस वादे के पीछे अपना ‘पलवल कनेक्शन’ भी जोड़ा। उन्होंने भावुक और मजाकिया लहजे में कहा कि वह पलवल की बेटी हैं और रेवाड़ी में पलवल की बेटियों का काफी रिश्ता-नाता रहा है. उन्होंने इसी रिश्ते की दुहाई देते हुए युवाओं को शादी का भरोसा दिलाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!