Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क... INDORE, पहले से ही अनाथ 88 गेंट्री, अब 70 नयी गेंट्री फिर तैयार, 200 करोड़ का नुकसान,7 सालों से नहीं... INDORE, पुलिस की बड़ी कार्यवाही,ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन,1200 से ज्यादा बदमाशो की चेकिंग,500 से ज्यादा प... INDORE, ऊंची दुकान सयाजी होटल को हाईकोर्ट से राहत,अधिकारियों को झटका,तुरंत किचन शुरू करने के आदेश,हो... INDORE,निगम कमिश्नर नाप रहे सीमेंट गिट्टी, फिर जनकार्य विभाग की इतनी लंबी फ़ौज सिर्फ ताली बजाने के क... INDORE, ऊंची दुकान सयाजी होटल को नापेगा इंदौर नगर निगम,फूड एंड ड्रग निरीक्षण के दौरान खुली थी, पांच ... INDORE,कलेक्टर की रंग ला रही मुहिम, मिलावटखोरों में हड़कंप,ऊंची दुकान सयाजी होटल के गुणवत्ताहीन पकवा... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्ज़ी मंडी,रहवासियों- सब्जी विक्रेताओं दोनों पक्षों की समस्या का होगा...

Congress News: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक का निधन; राजनीतिक जगत में शोक की लहर, पार्टी ने खोया बड़ा स्तंभ

23

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विनी जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से इंदौर के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार अश्विनी जोशी पिछले कुछ समय से सांस संबंधी दिक्कतों और पैरों की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका नियमित इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत इंदौर के शेल्बी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफल नहीं हो पाई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिजनों ने बताया कि अश्विनी जोशी का बेटा विदेश में है। उसके इंदौर लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी। अश्विनी जोशी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी के भतीजे थे। जोशी परिवार का इंदौर की राजनीति में लंबे समय से मजबूत प्रभाव रहा है। अश्विनी जोशी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 से तीन बार विधायक के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व किया। अपने कार्यकाल में वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए पहचाने जाते थे।

उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत छात्र जीवन से हुई थी। छात्र राजनीति में सक्रिय रहने के दौरान ही उन्होंने संगठन में अपनी पहचान बनाई और धीरे-धीरे मुख्यधारा की राजनीति में कदम रखा। वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते थे और उन्हें उनके कार्यकाल के दौरान शैडो सीएम के तौर पर भी जाना जाता था। उनके निधन से कांग्रेस संगठन और समर्थकों में गहरा दुख है। शहरभर में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!