Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Indri News: इंद्री के सरकारी स्कूल में शिक्षकों और हेडमास्टर के बीच तकरार; गेस्ट टीचरों ने लगाया प्र... Haryana Politics: नगर निगम चुनाव से तय होगी प्रदेश की सियासी दिशा; भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान Hazaribagh Crime: हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार से बड़ी लूट; बाइक की डिक्की से 25 लाख के गहने लेकर फ... Excise Constable Exam: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी; बंगाल का सरकारी क्लर... Dhanbad Rail News: धनबाद रेल यार्ड का DRM ने किया निरीक्षण; ट्रैक सुरक्षा और विस्तार योजनाओं की समीक... Jharkhand Sports News: नेपाल में टी-20 सीरीज जीतकर लौटी झारखंड बधिर क्रिकेट टीम; राज्यपाल ने राजभवन ... Dhanbad Crime News: गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़; धनबाद पुलिस... Sahibganj Crime: साहिबगंज में भारी मात्रा में गांजा बरामद; ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Jharkhand Sports: नेपाल में टी-20 सीरीज जीतकर लौटी झारखंड बधिर क्रिकेट टीम; राज्यपाल संतोष गंगवार ने... DSPMU Ranchi: विश्वविद्यालय का दर्जा तो मिला, पर बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे छात्र; जानें क्या ...

Crime News: बेटी से मिलने की जिद में हैवान बना जीजा; ससुराल पहुंचकर दो सालियों की बेरहमी से हत्या

2

Raipur double murder case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी की पहचान जितेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

जितेंद्र वर्मा बाउंसर का काम करता है और वह लंबे समय से अपनी पत्नी खिलेश्वरी के चरित्र पर शक करता था. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था. मंगलवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर मायके चली गई थी. पत्नी से संपर्क नहीं हो पाने के कारण आरोपी देर रात करीब 10:30 बजे मोवा बाजार स्थित ससुराल पहुंच गया.

बेटी से मिलने की जिद कर रहा था

आरोपी अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया था और बच्ची से मिलने की जिद कर रहा था. इस दौरान उसकी 26 वर्षीय साली गीतांजलि बाहर आई और उसे समझाकर वापस जाने के लिए कहा. उसने कहा कि सुबह परिवार के लोगों के सामने बात कर ली जाएगी. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अचानक पिस्टल निकाल ली और गीतांजलि पर गोली चला दी. गोली उसके माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही जमीन पर गिर गई.

गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरी साली दुर्गेश्वरी (24) छत से नीचे आई. आरोपी ने उस पर भी फायरिंग कर दी. गोली उसकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों बहनों को अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने गीतांजलि को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश्वरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर बाद उसे हिरासत में ले लिया. पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी पर शक करता था और इसी वजह से घर में लगातार झगड़े होते रहते थे.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!