Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर

21

उज्जैनः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन मंगलवार को हुआ है। सूत्रों के मुताबिक अल्प बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। ग्यारसी बाई यादव के निधन से सीएम मोहन के पूरे परिवार समेत राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें कि वह यादव परिवार की वरिष्ठ सदस्य थीं।

जानकारी के अनुसार, उज्जैन में सीएम मोहन की मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव अजय यादव और विजय यादव की माता थी। जबकि विनायक और सुमुख की दादी थीं। उनका नंदलाल यादव (अध्यक्ष प्रेस क्लब), नारायण यादव (अध्यक्ष मध्यप्रदेश कुश्ती संघ) और कलावती यादव (सभापति नगर निगम) से भी पारिवारिक संबंध था। सूत्रों से पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। इसी बीच मंगलवार को उनका निधन हो गया।

ग्यारसी बाई यादव के निधन के समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में थे। उनके निधन की खबर सुनते ही सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए और तुरंत उज्जैन के लिए रवाना हो गए। सीएम के पूरे परिवार समेत विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!