Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा, संगठन ने सौंपी ये अहम जिम्मेदारी, समर्थकों में जश्... Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Bobby Deol Movie Bandar: अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में दिखेंगे बॉबी देओल, अपनी इमेज और टाइपकास्टि... भाजपा ने कर दिया कमाल,पश्चिम बंगाल फतेह,कैलाश विजयवर्गीय गमगीन एक तप था, जो 11 सालों बाद हुआ पूरा! ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र...

Jharkhand Crime: कर्रा में उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग और आगजनी; पुलिस ने ठेकेदारों को दिया सुरक्षा का भरोसा

2

रांची/खूंटीः कर्रा थाना क्षेत्र में हाल ही में रेलवे निर्माण साइट पर हुए उग्रवादी हमले के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. हमलावरों ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया था और अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी. इसको लेकर खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग ने ठेकेदारों के साथ विशेष मीटिंग की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया.

ठेकेदारों के साथ आपात बैठक

इस घटना से ठेकेदारों और मजदूरों में भय का माहौल बन गया था. हालात को सामान्य करने के लिए खूंटी पुलिस ने तत्काल एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें जिले के कई छोटे-बड़े ठेकेदार शामिल हुए. बैठक में पुलिस अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि विकास कार्यों में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

निर्भीक होकर काम करें ठेकेदार – एसपी

अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और पीएलएफआई सहित किसी भी आपराधिक गिरोह की धमकियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ठेकेदारों को निर्भीक होकर काम जारी रखने की अपील करते हुए पुलिस ने उनके कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भरोसा दिया.

पूरे मामले की जांच में जुटी है पुलिस

घटनास्थल से पीएलएफआई के पर्चे मिलने के बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमला वास्तव में उग्रवादी संगठन ने किया या फिर किसी स्थानीय गिरोह ने उनके नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी की साजिश रची.

अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी

पुलिस की टेक्निकल टीम और खुफिया इकाइयों ने कुछ संदिग्धों की पहचान की है. जिले के जंगलों और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हमले के पीछे शामिल मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पूरे खूंटी जिले में अलर्ट जारी है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि विकास कार्यों को सुरक्षित माहौल में आगे बढ़ाया जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!