Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Bobby Deol Movie Bandar: अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में दिखेंगे बॉबी देओल, अपनी इमेज और टाइपकास्टि... भाजपा ने कर दिया कमाल,पश्चिम बंगाल फतेह,कैलाश विजयवर्गीय गमगीन एक तप था, जो 11 सालों बाद हुआ पूरा! ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...

Election Results: बंगाल और असम में खिला ‘कमल’; सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- ‘निरंकुश सरकार से मिली मुक्ति’

3

रायपुर: पिछले दिनों देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे. जिसके नतीजे 4 मई को आए . इन पांच राज्यों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडू, और पुडुचेरी जैसे राज्य शामिल हैं. आज जिस तरीके से पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं उसे लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के लिए बड़ी खुशखबरी है. वहां पर भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत से सरकार बन रही है. पश्चिम बंगाल में वहां के लोगों को टीएमसी के निरंकुश सरकार से निजात मिलेगा.

पश्चिम बंगाल और असम में स्पष्ट बहुमत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कुछ देर पहले तक हम लोग टीवी के सामने थे. भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के लिए बड़ी खुशखबरी है. पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ समय तक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छा रुझान आ रहा है. मुझे पूरा विश्वास है वहां की जनता को टीएमसी की निरंकुश सरकार से निजात मिलेगा.

पश्चिम बंगाल में स्पष्ट बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. असम में निश्चित रूप से बन ही रही है. पुडुचेरी राज्य में भी बीजेपी जीत रही है. इसके साथ ही तमिलनाडु और केरल में भी पहले से हम लोग की स्थिति अच्छी हो रही है तो वहां की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया- विष्णुदेव साय,सीएम छग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर आगे कहा कि पश्चिम बंगाल के साथ ही केरल तमिलनाडु असम और पुडुचेरी में भी हमारी स्थिति पहले की तुलना में काफी अच्छी है और रुझान में भी हम आगे हैं. ऐसे में हमें पूरी उम्मीद है कि यहां पर भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. इसके लिए हम वहां के लोगों को धन्यवाद देते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!