Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Social Work: बेसहारा लोगों का नया ठिकाना 'अपना घर सेवा आश्रम'; जहां अपमान नहीं, 'प्रभुजन' कहकर दिया ... Chhattisgarh Crime: धमतरी फायरिंग रेंज में चली गोली, नगर सेना जवान को लगी; मची अफरा-तफरी, हालत नाजुक Bastar Innovation Mahakumbh: बस्तर इनोवेशन महाकुंभ का आगाज; बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राज्यपाल ने ... Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में खिला 'कमल' तो छत्तीसगढ़ में मना जश्न; बीजेपी दफ्तरों में बा... Chhattisgarh: विधायक ब्यास कश्यप का भीषण गर्मी में सत्याग्रह; अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे, सरकार क... Shivraj Singh Chauhan: 'बंगाल में मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ'; शिवराज सिंह बोले- इसलिए जनता ने BJ... MP Politics: 'दतिया का चुनाव 2028 का सेमीफाइनल'; नरोत्तम मिश्रा बोले- बंगाल में बाहुबल से जनबल को रौ... Public Protest: लुधियाना में शराब के ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग; प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, मची ... BJP Punjab Update: पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने थामा कमल का फूल; सियासी सम... Punjab Police: फाजिल्का में मकान मालिकों के लिए गाइडलाइन जारी, किराएदारों और नौकरों का वेरिफिकेशन हु...

Haryana Sports News: हरियाणा के इस जिले को मिली 18 नई खेल नर्सरियां; 1 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण, निखरेगी प्रतिभा

4

हिसार: हरियाणा के खेल विभाग ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेल नर्सरी की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में हिसार जिले को बड़ी सौगात मिली है, जहां 18 नर्सरीज विभिन्न खेलों में मिली हैं। जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि खेल विभाग द्वारा जिला हिसार के लिए यह खेल नर्सरी 1 मई से सुचारू रूप से संचालित कर दी जाएगी।

 उन्होंने बताया कि नर्सरी संचालकों को भी आदेश जारी किए गए हैं कि वो अपने डाक्यूमेंट्स आज शाम तक तक हिसार खेल विभाग के कार्यालय में जमा करा दें और ट्रायल लेकर नर्सरियां कल से शुरू कर दें। जिला खेल अधिकारी ने कहा कि 1 मई से पोर्टल पर बच्चों की हाजरियां लगाना भी सुनिश्चित कर दें। उन्होंने कहा कि खेल नर्सरी की शुरू करके सरकार ने बड़ी अच्छी पहल की है। यह नई खेल नीति का ही परिणाम है कि ये खेल नर्सरियां चलाई जा रही हैं।

जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि खेल नर्सरी के बच्चों को खुराक भत्ता मिलता है। 8 से 14 साल के बच्चों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल के बच्चों को 2000 रुपये महीने का खुराक भत्ता दिया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों की खेल परफॉर्मेंस में एक अलग ही प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि हिसार ही नहीं पूरे हरियाणा प्रदेश में खिलाड़ियों के खेल का स्तर बहुत ऊंचा हुआ है। हमारे खिलाड़ी स्टेट लेवल, नेशनल लेवल और इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!