Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Political News: “घोटालों की सरकार या विकास की? फैसला अब जनता के हाथ में”; सुधा भारद्वाज का सत्ता पक्ष पर बड़ा हमला

22

पंचकूला : नगर निगम पंचकूला चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया और नागरिकों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 18, होटल आर प्लाजा, सेक्टर-15 मार्केट, अलीपुर, मोगीनंद तथा सेक्टर-17 स्थित हरको सोसायटी में लोगों से संवाद किया।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए सुधा भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भारी-भरकम टैक्स देने के बावजूद पंचकूला के नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के विकास कार्यों के लिए निर्धारित धनराशि घोटालों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है, जिससे शहर का समुचित विकास बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा, “झूठ की सरकार नहीं—काम की सरकार चाहिए।” साथ ही उन्होंने जनता से सीधा सवाल करते हुए कहा, “घोटालों की सरकार या विकास की सरकार—फैसला अब आपके हाथ में है।”

सुधा भारद्वाज ने हाल ही में सामने आए 159 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ पारदर्शी है, तो फिर जिम्मेदारी केवल अधिकारियों पर ही क्यों डाली जा रही है? क्या इस पूरे प्रकरण में बड़े चेहरों की भूमिका की जांच नहीं होनी चाहिए?

अंत में उन्होंने कहा कि पंचकूला की जागरूक जनता सब कुछ देख और समझ रही है, और इस बार वह विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही के पक्ष में अपना निर्णय सुनाएगी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक  चंद्र मोहन, संजय चौहान ,  संदीप सोही,  सलीम ,  सुषमा खन्ना,  गीता कांगड़ा जी, पूनम चौहान, सुनीता शर्मा, श् मुकेश सिरसवाल एवं कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!