Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Road Accident: डॉगी को बचाने के चक्कर में गई दो जान, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; पिता-पुत्र की मौके पर मौत

39

मैहर : अमरपाटन थाना क्षेत्र में सतना रोड स्थित खरवाही मोड़ के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी. लोगों का कहना है कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

लोगों ने बताया- गलती बाइक सवार की नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सामान्य रूप से अपने रास्ते जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार ने उन्हें खतरनाक टक्कर मारी. टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक दूर जा गिरे. स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन भिजवाया. गंभीर चोटों के कारण दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई.

आरोपी वाहन चालक की तलाश

शुरुआत में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में पुलिस द्वारा उनकी शिनाख्त कर ली गई. दोनों मृतक पिता-पुत्र निकले. धर्मराज रावत और उसके बेटे की मौत हुई है. दोनों निवासी ग्राम डुड़हा थे. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा.

तेज रफ्तार से लगातार हो रहे हादसे

प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है. पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लगातार हो रहे सड़क हादसे ये दर्शाते हैं कि वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो रही है. थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया “देर रात सड़क हादसा हुआ. दो लोगों की मौत हुई है. आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!