Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Bhopal Police Alert: भोपाल पुलिस कमिश्नर का बड़ा आदेश, ड्रग्स के शौकीनों पर कसेगा शिकंजा; गुमटी दुकानदारों को दी कड़ी चेतावनी

94

भोपाल: राजधानी में पुलिस नशा के खिलाफ अभियान छेड़े है. इसी मुहिम के तहत कई ड्रग्स तस्करों को पकड़ा गया है. अब दुकानों पर बिकने वाले स्मोकिंग रोल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. स्मोकिंग रोल बेचने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्मोकिंग रोल बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं.

युवाओं में बढ़ रही ड्रग्स लेने की लत

भोपाल में नशे के खिलाफ पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है. भोपाल की नगरीय क्षेत्र की सीमा में अब रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन और पर्फेक्ट रोल जैसे उत्पादों की बिक्री नहीं हो सकेगी. पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने साफ कर दिया है “स्मोकिंग रोल रखने वाले और बेचने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा. गली-मोहल्ले में पान की दुकानें, किराना स्टोर, चाय की दुकान पर आसानी से स्मोकिंग रोल मिल रहे हैं.”

पुलिस का मानना है कि इनके खुलेआम मिलने से न केवल युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है, बल्कि इससे कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है. इन चीजों के जरिए नशीले पदार्थों के सेवन को बढ़ावा मिलता है.

पुलिस का गश्ती दल करेगा सख्त निगरानी

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा “स्मोकिंग रोल पेपर से ड्रग्स ली जा रही है. गांजा भरकर युवा नशा कर रहे हैं. इनका नशे के इस्तेमाल के आलावा कोई यूज़ नहीं है. इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इसको बैन किया गया है. हमारी पेट्रोलिंग पार्टी लगतार नज़र रखे हुए हैं. यदि कोई भी दुकानदार इसे रखता है या बेचता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

हालांकि सवाल यह है कि इस फैसले का जमीनी असर कितना दिखेगा, क्या सच में शहर की छोटी दुकानों से ये स्मोकिंग किट गायब हो जाएगी, या फिर चोरी-छिपे बिक्री का सिलसिला जारी रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!