Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इस जिले में पारा 44.6 डिग्री पहुं... Hisar News: सीआईए इंचार्ज पवन सिंहमार के समर्थन में उतरी खाप, बड़ी पंचायत में सरकार को दी चेतावनी Panipat Mittal Mall Fire: पानीपत के मित्तल मॉल में भीषण आग, बेसमेंट से उठी लपटों ने कई शोरूम को किया... Haryana Electric Bus Update: हरियाणा के 10 शहरों को मिलेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें, मई अंत तक शुरू हो... Karnal News: रूस में जान गंवाने वाले करनाल के देव का हुआ अंतिम संस्कार, पूरे गांव ने नम आंखों से दी ... NIT Kurukshetra: JJP नेता जसविंदर खैहरा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट रजिस्ट्रार निलंबित HCS Exam 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा संपन्न, आधे से ज्यादा अभ्यर्थी रहे गैर... NIT Kurukshetra: डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी का इस्तीफा, 4 छात्रों की आत्महत्या के बाद बढ़ा दबा... Jharkhand Weather Update: डाल्टनगंज बना सबसे गर्म शहर, झारखंड में आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज Ranchi News: ड्रोन मैपिंग से बदलेगी स्वर्णरेखा और हरमू नदी की सूरत, पुनर्जीवन के लिए प्रशासन की बड़ी...

एमपी में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर! इंदौर-उज्जैन में तप रही रातें, तो 27 अप्रैल से इन इलाकों में बरसेंगे बादल

116

भोपाल: मध्य प्रदेश में गर्मी के डबल डोज से जल्द ही राहत मिलने जा रही है. प्रदेश में जबरदस्त गर्मी के बाद अब फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है. उधर दिन के साथ रात के तापमान में भी बढोत्तरी हुई है. प्रदेश में इंदौर में सबसे ज्यादा गर्म रात रही. इंदौर में रात का तापमान 28.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. गर्मी को देखते हुए भोपाल में भी 8वीं क्लास तक के स्कूलों की 30 अप्रैल तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं.

इस तरह बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक दिव्या के मुताबिक, ”एंटी साइक्लोन सर्कुलेशन महाराष्ट्र और इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच सक्रिय है. इसके अलावा एक ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश के ऊपरी भागों में सक्रिय है. इस वजह से 27 अप्रैल से प्रदेश का मौसम बदलेगा.

HEAT WAVE ALERT 29 DISTRICTS MP

27 अप्रैल – प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं प्रदेश के भिंड, मुरेना, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर में मौसम बदलेगा और 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाओं चलेंगी. बादल छाएंगे और बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला जिलों में तेज हवाएं के हाथ हल्की बारिष होगी. यहां रात का तापमान बढ़ेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!