Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Barwani News: बड़वानी की गोई नदी पर 10.39 करोड़ से बनेगा नया पुल, 30 साल बाद ग्रामीणों का लंबा इंतजार खत्म

233

बड़वानी: सिलावद-होलगांव के बीच गोई नदी पर बहुप्रतीक्षित उच्च स्तरीय पुल और सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला शनिवार को विधिवत रूप से रखी गई. लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने भूमिपूजन कर इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया. पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों की करीब तीन दशक पुरानी मांग पूरी होने जा रही है, जिससे स्थानीय जनता में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया.

तीन दशक पुराना सपना साकार

यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. लंबे समय से सिलावद और आसपास के ग्रामीण गोई नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे, विशेष रूप से बरसात के मौसम में आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. अब पुल निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी.

मंत्री ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने अपने लगभग 60 वर्षों के शासनकाल में देश और प्रदेश के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया. कांग्रेस के पास न तो स्पष्ट नीति है और न ही जनहित से जुड़े मुद्दे हैं.”

जनजातीय उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य

मंत्री राकेश सिंह ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य में भाजपा सरकार जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रही है. जनजातीय समाज के वीर नायकों की गौरवगाथा को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है. साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है.”

पुल के निर्माण से सिलावद-होलगांव क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!