Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज

2

Karnataka News: कर्नाटक के मंड्या जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती ने प्रेम विवाह करने के बावजूद अपने पति को छोड़कर उसके ही दोस्त के साथ भागकर दूसरी शादी कर ली. इस बात का पता पति को तब चला, जब उसने पत्नी का वाट्सऐप स्टेटस देखा.

मंड्या जिले के बन्नंगाड़ी गांव की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने करीब दो साल पहले सागर नाम के एक ऑटो चालक से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था. इसी दौरान सागर का दोस्त इंद्र अक्सर उनके घर आने-जाने लगा. इसी मुलाकात के दौरान युवती और इंद्र के बीच नजदीकियां बढ़ीं, फिर दोनों के बीच अफेयर हो गया.

प्रेमी के साथ फरार हुई महिला

इसके बाद युवती ने अपने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया. फिर वह इंद्र के साथ घर से फरार हो गई. इतना ही नहीं, दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली. इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ, जब युवती ने अपनी दूसरी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी. उसने अपने वाट्सऐप स्टेटस पर एक फोटो लगाई, जिसमें इंद्र उसके पैर में बिछिया पहनाता नजर आ रहा था.

सुबह जब सागर ने यह स्टेटस देखा तो वह हैरान रह गया. उसे इस बात का गहरा सदमा लगा कि उसकी पत्नी ने उसके ही दोस्त से शादी कर ली है. इस घटना के बाद सागर ने पुलिस का रुख किया और शिकायत दर्ज कराई.

पति ने लगाए गंभीर आरोप

सागर का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से भागते समय करीब एक लाख रुपये नकद और 22 ग्राम सोने के आभूषण भी अपने साथ ले गई है. उसने पुलिस से मांग की है कि उसे उसकी पत्नी से जल्द से जल्द तलाक दिलाया जाए और उसके पैसे व गहने वापस दिलाए जाएं. मामले को लेकर मंड्या ग्रामीण पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!